प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 50वां काशी दौरा इस बात का प्रमाण है कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र और काशीवासियों से कितना गहरा स्नेह और लगाव है। स्वागत करने एवं जनसभा में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
इसके अलावा दोपहिया व चारपहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने जनसभा स्थल पर पहुंचने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे जिले में छोटी-बड़ी एक हजार होर्डिंग लगाई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे जिले में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे।