फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: PM मोदी सितंबर में कर सकते हैं सिगरा स्टेडियम का लोकार्पण, पूर्वांचल के खिलाड़ियों को होगा फायदा

Sat, 03 Aug 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर में कर सकते हैं। इस स्टेडियम में खेल सुविधाओं का लाभ वाराणसी के साथ ही पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। स्टेडियम का निर्माण अगस्त में ही पूरा करने का लक्ष्य है।  
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण में पूरे होने वाले कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। अगस्त में ही स्टेडियम का काम पूरा कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


सिगरा स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है। दूसरे चरण 100-100 बेड के दो महिला और दो पुरुष छात्रावास बनाए जा रहे हैं। फुटबॉल मैदान, क्रिकेट की अभ्यास पिच, वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया। सुबह की सैर के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण भी 90 प्रतिशत हो गया।

स्टेडियम में खेल सुविधाएं शुरू होने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को फायदा होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 22 से ज्यादा खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
स्टेडियम का पूरा काम अगस्त में ही पूरा होगा। कार्यदायी संस्था को किसी भी तरह की हीलाहवाली न करने को कहा गया है। लोकार्पण की तिथि अभी तय नहीं है। इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को ही लेना है। -कौशलराज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें