फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, 5 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, 3382 करोड़ की देंगे सौगात

Tue, 19 Feb 2019 07:45 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

  • संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बीएचयू में दो परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
  • डीएलडब्ल्यू में 10 हजार एचपी क्षमता के कनवर्टेड इंजन को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में आज पधार रहे हैं। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) काशी के लोगों को 2903 करोड़ की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे 6 घंटे तक रुकेंगे और पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra  Modi) सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ही शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 3382 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने 19 फरवरी को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री सबसे पहले संत रविदास मंदिर में जयंती समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद बीएचयू में पं. महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर जाकर दोनों ही परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहां से वे डीरेका जाएंगे और 10 हजार अश्व क्षमता के कनवर्टेड इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके बाद पीएम औढ़े में परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करके रवाना हो जाएंगे। संसदीय क्षेत्र में पीएम के 17वें दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 

विज्ञापन

जनसभा स्थल के आसपास किया जा रहा सत्यापन

प्रधानमंत्री मोदी की औढ़े में जनसभा के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर की जा रहा है। एलआईयू की टीम के साथ स्थानीय पुलिस लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें