प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है कि नई जिम्मेदारियों के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। हम जानते हैं कि हमें विकास का एक लंबा सफर तय करना है। हमने हर देशवासी को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। हमने किसानों की आय दोगुनी कराने की भी लक्ष्य रखा है।
भारत को 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकार ने विस्तृत योजना बनाई है। युवाओं की प्रतिभा का बेहतर उपयोग हो सके, इसके लिए हम स्टार्ट अप के क्षेत्र में विश्व के मंच पर भारत को पहचान दिलाना चाहते हैं।
पीएम ने लिखा है कि हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जनभागीदारी के जरिए विकास को गति देने के लिए हम पूर्ण रूप से समर्पित हैं। प्रगतिशील, विकासोन्मुखी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के जरिए हम सशक्त, समृद्ध और संपन्न भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।