फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह के अंत में बनारस आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, फिर देंगे करोड़ों की सौगात

Mon, 10 Dec 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंतिम हफ्ते में वाराणसी आएंगे और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। सूत्रों की मानें तो पीएम  29 दिसंबर को  बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गाजीपुर जाएंगे। 
विज्ञापन


काशी में वह दो एसटीपी, सारनाथ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बीएचयू के महामना कैंसर संस्थान सहित करोड़ों की योजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को भी देखने जा सकते हैं। इससे पहले पीएम 12 नवंबर को वाराणसी के वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस चले गए थे। 

प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बताया कि पीएम 29 को गाजीपुर में राजभरों की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान दूरसंचार विभाग की ओर से डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसके लिए देश भर से राजभर समाज के लोगों को बुलाया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक रविवार को सर्किट हाउस में होगी। अगले दिन मऊ में बैठक होगी। पूरे पूर्वांचल में बैठक  कर रैली को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर को देंगे बड़ा सौगात

29 दिसंबर को  पीएम गाजीपुर दौरे पर  पहुंचेंगे।  नगर के ऐतिहासिक आरटीआई मैदान से जिले को कई सौगात दे सकते हैं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर आए थे। इस दौरे पर उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था जिसमें सभी परियोजनाओं का काम हो रहा है। 

14 नवंबर 2016 दौरे पर इन परियोजनाओं का किया था शिलान्यास 
-मऊ-ताड़ीघाट नई लाईन के मध्य गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास 
-गाजीपुर-बलिया रेल खंड में 65.1 किमी लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास
-गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट 'शब्द भेदी' एक्सप्रेस का शुभारंभ
-गाजीपुर घाट स्टेशन पर नवनिर्मित पेरिशेबल कार्गो केंद्र का लोकार्पण
-राजमार्ग 29 पर स्थित वाराणसी-गोरखपुर के मध्य 65 किमी लंबे चार लेनिंग कार्य का शिलान्यास
-डाकघर बचत-बीमा योजना से शत प्रतिशत ग्राम प्रधानों का सम्मान
-सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पासबुक वितरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें