खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करने 20 मई को प्रदेश के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव बीएचयू आएंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करने 20 मई को प्रदेश के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव बीएचयू आएंगे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआइयूजी) के समापन समारोह में तीन जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और संवाद के जरिये उनके अनुभव भी जानेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करने 20 मई को प्रदेश के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव बीएचयू आएंगे। प्रदेश के चार जिलों में पहली बार 23 मई से केआइयूजी के तीसरे संस्करण के 21 खेलों में से दो खेल कुश्ती और योग आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर हॉल में दस दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 22 मई से ही देश के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों से खिलाड़ी और प्रशिक्षकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इनके स्वागत, खानपान और ठहरने की समीक्षा की जाएगी।
26 से 29 मई को कुश्ती और एक से तीन जून तक योग प्रतियोगिता होगी। जिसमें 336 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा 154 विश्वविद्यालयों की ओर से कर्मचारी और प्रशिक्षक शामिल होंगे।