फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जी-20 के मेहमान क्रूज पर सवार होकर करेंगे गंगा की सैर, सजाए जाएंगे सार्वजनिक भवन

Thu, 18 May 2023 10:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में 11 से 13 जून तक होने वाली जी-20 के मंत्री समूह की बैठक में 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मंत्री समूह की यात्रा को यादगार बनाने के लिए बाबतपुर एयपोर्ट से नदेसर स्थित होटल और नमो घाट तक सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
अलकनंदा क्रूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 11 से 13 जून तक होने वाली जी-20 के मंत्री समूह की बैठक में 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मंत्री समूह की यात्रा को यादगार बनाने के लिए बाबतपुर एयपोर्ट से नदेसर स्थित होटल और नमो घाट तक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। मंत्री समूह को गंगा आरती दिखाने के लिए पर्यटन विभाग ने चार क्रूज रिजर्व कराए हैं।

विज्ञापन


विदेशी मेहमान इन क्रूज पर सवार होकर काशी के प्राचीन वैभव के प्रतीक घाट, मंदिर और दशाश्वमेध की गंगा आरती देखेंगे। नगर निगम की ओर से नदेसर से नमो घाट तक अतिक्रमण हटवाने के अलावा चौक-चौराहों की सजावट होगी। इसे लेकर शासन, प्रशासन बृहद तैयारी में लगे हैं। काशी में होने वाले जी-20 मंत्री समूह के सम्मेलन को यादगार बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकार जुट गई है।

दुनिया देखेगी काशी का विकास मॉडल
बदलते बनारस की दिव्य छटा में हुए विकास को आगामी जून महीने में दुनिया के 20 शक्तिशाली देश देखेंगे। पिछले नौ साल में दुनिया की प्राचीन नगरी काशी को आधुनिक बनाने में किए गए प्रयासों पर चर्चा होगी। काशी की प्राचीनता को बचाते हुए हुए विकास कार्यों को जी-20 देश भी अपनाएंगे। जी-20 के विकास मंत्रियों की काशी में 11 से 13 जून को होने वाली बैठक में काशी के विकास को भारत के रोल मॉडल के रुप में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

जी-20 देशों के सम्मेलन में भविष्य के विकास पर चर्चा होनी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की अगुवाई में जी-20 देशों के विकास मंत्री जुटेंगे। इसमें बीते नौ साल में वाराणसी के विकास का प्रस्तुतीकरण होगा और दूसरे देशों के विकास मॉडल पर चर्चा की जाएगी। जी-20 देशों के शहरों में काशी मॉडल को अमल कराया जाएगा। दरअसल, पिछले नौ साल में काशी की प्राचीनता को बचाते हुए आधुनिकता के सफर में कई बदलाव किए गए हैं।

इसमें गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रिंग रोड से शहर को जाम मुक्त करने और काशी विश्वनाथ धाम के जरिये धार्मिक नगरी काशी की अर्थवव्यस्था को प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसमें दुनिया के आकर्षण में काशी को केंद्र बनाने के प्रयास पर चर्चा की जाएगी। यहां बता दें कि अप्रैल में काशी में जी-20 के कृषि विशेषज्ञों की बैठक हुई थी और इसमें मोटे अनाज के भारत मॉडल को जी-20देशों से सराहा था।

जल परिवहन के सफर को भी बताएगी काशी

वाराणसी के विकास मॉडल में जल परिवहन के लिए किए गए प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया जाएग। इसमें काशी से दुनिया के सबसे लंबी नदी यात्रा पर शुरू किए क्रूज और घाटों पर सीएनजी पंप के जरिये नावों के स्वरूप में बदलाव को भी बताया जाएगा। जल परिवहन के जरिये सामनों की ढुलाई और छोटे-छोटे जलमागोँ को विकास मॉडल के रुप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रोपवे से बताएंगे काशी का नया इतिहास

दुनिया के तीसरे रोपवे शहर के रुप में विकसित हो रही काशी के इस प्रयास को भी जी-20 देशों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले मैक्सिको बोलीविया की राजधानी लोपाज और मैक्सिको में रोपवे का संचालन किया जा रहा है। मगर, घनी आबादी में रोपवे का निर्माण और संचालन का पहला माॅडल काशी प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें