फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार होगा ऐसा जब इस तरह से बनारस के विकास की हकीकत आज जानेंगे पीएम नरेंद्र मोदी 

Fri, 19 Jun 2020 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदलते बनारस के विकास की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के अफसरों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। वाराणसी की विकास परियोजनाओं के अलावा पीएम मोदी कोरोना काल में किए गए कामों और सेवापुरी ब्लॉक को देश का पहला मॉडल ब्लॉक बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर भी बात करेंगे।

विज्ञापन


यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी के अलावा पीएम के संसदीय क्षेत्र के पांचों विधायक और दो एमएलसी भी शामिल होंगे।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद बनारस सहित देशभर में विकास परियोजनाओं को गति देने की कवायद की जा रही है। ढाई महीने से ठप पड़े कामों की वजह से कई परियोजनाओं के पूरा होने की समयसीमा बढ़ सकती है। सूत्रों की मानें तो इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विकास कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत

बनारस में निर्माणाधीन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, रिंग रोड, फुलवरिया फोरलेन सहित अन्य विकास कार्यों की रिपोर्ट बनाई गई है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को पीएमओ के अफसरों ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर समीक्षा की थी। जिला प्रशासन ने प्रत्येक परियोजना की विस्तृत जानकारी के साथ रिपोर्ट शासन को भी भेजी है।

कोरोना काल में हुए काम भी बताएंगे

लॉकडाउन से लेकर अब तक बनारस में किये गए कामों की भी जानकारी पर रिपोर्ट तैयार की गई है। वाराणसी में लाखों लोगों तक भोजन पहुंचाने से लेकर बचाव आदि के लिए हुए प्रयासों को भी बताया जाएगा। परियोजनाओं के साथ कोरोना काल के कामों की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें