फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit : आज काशी में सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम मोदी, 28 KM तक होगी पुष्पवर्षा

Sat, 09 Mar 2024 09:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Road Show in Varanasi: भाजपा से वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आज काशी आ रहे पीएम मोदी का भव्य स्वागत की तैयारी है। इसी क्रम में पीएम के सड़क मार्ग पर भाजपा ने स्वागत के लिए 16 प्वाइंट बनाए हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का रोड शो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए पीएम मोदी के सड़क मार्ग रूट पर स्वागत के लिए 16 प्वाइंट भी बनाए हैं। एक पखवारे में ही दूसरी बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 22 फरवरी को भी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से बरेका गए थे। मगर, उस यात्रा में पीएम मोदी ने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाया था। शनिवार की शाम छह बजे के बाद पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे। 

पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से नौ मार्च की रात काशी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें