फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: काशी में साढ़े 20 घंटे रहेंगे पीएम मोदी, मंच पर पांच कुर्सियां ही रहेंगी; होगी सौगातों की बारिश

Mon, 27 Apr 2026 01:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पीएम मोदी मंगलवार को काशी दौरे पर आएंगे। पीएम इस दौरान साढ़े 20 घंटे काशी में प्रवास करेंगे। यहां 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 को काशी आएंगे। पीएम साढ़े 20 घंटे काशी में रहेंगे। इसके बाद अगले दिन 29 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने हरदोई के मल्लावां चले जाएंगे। भाजपा और प्रशासन के पास आई सूचना के अनुसार 28 अप्रैल की दोपहर 1:30 बजे पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। पीएम के मंच पर पांच कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


यहां से बरेका आने के लिए सड़क मार्ग और हेलिकॉप्टर दोनों का विकल्प रखा गया है। बरके आने के बाद पीएम शाम 5 बजे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे काशी के बुद्धिजीवियों और महिलाओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। इस दौरान जगह-जगह काशीवासी उनका स्वागत करेंगे। दिन में 10 बजे वे बाबतपुर से हरदोई रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर कांड: पथराव मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

विज्ञापन

बरेका के मंच पर पीएम के साथ होंगे सीएम और भाजपा अध्यक्ष 

बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन में पीएम के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे। यहां आठों विधानसभाओं से 40 हजार महिलाओं को बुलाया गया है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, महिला सफाई कर्मचारियों के अलावा सभी भाजपा पार्षदों को हर वार्ड से 100-100 महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात 

बरेका में पीएम 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 5277 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास और 1055 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। बड़ी योजनाओं में 2464.46 करोड़ रुपये से गंगा पर रेल-रोड ब्रिज, 1582.99 करोड़ रुपये से सीवर और जलापूर्ति, 429.36 करोड़ रुपये की कबीरचौरा अस्पताल और 198 बेड का अस्पताल, 150.36 करोड़ रुपये से कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाले इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास है। इसके अलावा 308 करोड़ के 55 एमएलडी भगवानपुर एसटीपी, 277 करोड़ की सड़कें, 195 करोड़ के सेतु निगम, 46 करोड़ रुपये की सोवा-रिग्पा अस्पताल का शिलान्यास शामिल है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें