फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: सभास्थल के बाहर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे पुलिसकर्मी

Sat, 02 Aug 2025 05:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे आगमन होगा। एक दिन पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सीएम योगी सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने तैयारियों की समीक्षा की थी। जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद रहेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल पर फ्लीट का रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद होगी। सभा स्थल बनौली में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और फोर्स को ब्रीफ किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री का सभास्थल, आसपास सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं हो और वीवीआईपी फ्लीट, कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग न करें। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शारीरिक रूप से सतर्क व मानसिक रूप से पूर्ण रूप से उपस्थित रहें। 

ड्रोन हमलों जैसे आधुनिक खतरों से सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित टीम के साथ एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात है। पूरे कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मार्ग व सभास्थल के बाहर क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस को निर्देश

कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पूर्व सभी आगंतुकों की गहन चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी। वीवीआईपी मार्ग पर भी यही प्रक्रिया लागू होगी। सभी पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाए गए हैं, सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। रस्सा पार्टी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अपने साथ अतिरिक्त रस्से अवश्य रखें व आवश्यकतानुसार उनका उपयोग करें।

सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पूर्व पूरी तरह ब्रीफ किया जाए, वर्षा की संभावना को देखते हुए उन्हें दिए गए रेनकोट अपने साथ रखना अनिवार्य होगा व बारिश के दौरान भी सतर्कता बनाए रखें। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था व मुख्यालय शिवहरि मीना, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर दिशा निर्देश
  • दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर है विशेष व्यवस्था, अलग से होगा प्रवेश व निकास का प्रबंध
  • कार्यक्रम स्थल के पास है अस्थाई पार्किंग, बरसात के तहत लगाये गये हैं चेकर्ड प्लेट, किसी भी स्थिति में मार्ग पर कोई वाहन नहीं होगा पार्क
  • मीडिया कर्मियों के प्रवेश के लिए पहचान पत्र व पास होगा आवश्यक, उपकरणों की होगी स्कैनिंग
  • कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी व्यक्तियों की होगी एंटी सैबोटाज़ चेकिंग
  • कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों व वीवीआईपी मार्ग पर रहेगी रूफ-टॉप ड्यूटी, सीसीटीवी/ड्रोन कैमरों से की जायेगी निगरानी
  • वीवीआईपी ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर ड्यूटी की संवेदनशीलता के तहत करें ब्रीफ
  • सुगम यातायात व्यवस्था के लिए लगाई गई है मोटरसाइकिल दस्ता के साथ अतिरिक्त ड्यूटी
  • सभी राजपत्रित अधिकारी व थानाध्यक्ष अपने साथ पर्याप्त मात्रा में रखेंगे रस्से
  • वीवीआई ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं करेंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल
  • बिना पास के किसी भी व्यक्ति को संरक्षित क्षेत्र में नहीं दिया जायेगा प्रवेश
  • सभी पुलिसकर्मी अच्छे टर्न-आउट व आई-कार्ड/ड्यूटी-कार्ड के साथ निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित होकर पूरी सतर्कता व संवेदनशीलता से ड्यूटी करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें