भदोही मार्ग का तोहफा, कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें मुख्य रूप से 269.10 करोड़ फोरलेन वाराणसी-भदोही मार्ग है। इससे प्रयागराज समेत पूर्वांचल के जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया समेत कई जिलों में सफर आसान हो गया है। इसके अलावा 73.30 करोड़ से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में 02 रेडिएशन मशीनों, रोबोटिक सर्जरी यूनिट और सीटी स्कैन मशीन की स्थापना हुई है। यह मशीनें शनिवार से शुरू हो जाएंगी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण 129.97 करोड़ रूपये से हुआ है।