ट्रैफिक सिग्नल के इंतजार में रुके लोग।
प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट आगमन के समय से 30 मिनट पहले से ही सख्ती की जाएगी। पीएम के आने के आधे घंटे पहले से लेकर एक घंटे की अवधि तक पुलिस लाइन चौराहे से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक चार पहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन पूर्णरूप से रोक दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से ही सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इस प्रतिबंध से एंबुलेंस व शव वाहनों को मुक्त रखा गया है।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम शिल्पियों के बनाए अंगवस्त्रम से होगा पीएम मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्रा के कार्यक्रम को देखते हुए 17 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के लिए छह स्थानों पर पार्किंग बनी है। संपूर्णानंद स्टेडियम के गेट नंबर एक और तीन से दो और चार पहिया वाहन अंदर किए जाएंगे। वीआईपी वाहनों के लिए शुभम हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे पार्किंग रहेगी। भारत माता मंदिर के पास से चार पहिया और भारी वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा दी गई है। नगर निगम के पास सड़क पर बस के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। सिगरा चौराहे के पास नटराज सिनेमा ग्राउंड में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनी है।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने 11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। मंचासीन अतिथियों के वाहन तेलियाबाग तिराहे पर खादी ग्रामोद्योग स्थित खड़े किए जाएंगे। चौकाघाट से आने वाली बसें लकड़मंडी से गोलगड्डा तक सड़क किनारे खड़़ी कराई जाएंगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी आवास गेट से लकड़मंडी तक चार पहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। जबकि आम नागरिकों के चार पहिया वाहन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी आवास गेट से कैंपस के अंदर पुस्तकालय गेट से प्रवेश कराए खड़े कराए जाएंगे।
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर गेट नंबर एक से वीवीआईपी के वाहन पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह संपूर्णानंद संस्कृत विवि वीसी आवास गेट नंबर तीन से चार पहिया वाहनों के लिए प्रवेश कराकर कैम्पस में खड़े कराए जाएंगे। बसों के लिए पीलीकोठी रोडवेज बस स्टैंड के लिए पार्किंग बनाई गई है। जबकि लहरतारा की तरफ से आने वाले बसों के लिए रेलवे माल गोदाम कैंट में पार्किंग बनाई गई है। राजकीय आईटीआई, फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट रोड पर दो पहिया वाहन के लिए पार्किंग बनाई गई है। क्वींस कॉलेज का ग्राउंड आटो, टोटो और दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। इसी तरह वाहनों के खड़े कराने के लिए काशी विद्यापीठ का गेट नंबर तीन (मलदहिया) भी चिन्हित किया गया है।
- लाइट सिंग्नल से तेलियाबाग तिराहा व अमर उजाला तिराहा जगतगंज तक किसी भी प्रकार के वाहन सड़क के किनारे पार्क नहीं होंगे।
- शिवपुर, पिंडरा और अजगरा विधानसभा क्षेत्र से आने वाले वाहन मकबूल आलम रोड से चौकाघाट होकर लकड़मंडी से गोलगड्डा के मध्य सड़क के दोनों किनारे पार्किंग कराया जाएगा।
-.पिंडरा, रोहनिया, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले वाहन चांदपुर, लहरतारा होकर कैंट रेलवे मालगोदाम में पार्क कराए जाएंगे।
- उत्तरी कैंट एवं दक्षिणी कैंट विधानसभा क्षेत्र से आने वाले मोटर साइकिल, ऑटो-टोटो एवं अन्य वाहन काशी विद्यापीठ में पार्क कराए जाएंगे।