फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का काशी आगमन: संपूर्णानंद विवि में प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

Sun, 11 Jul 2021 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि संपूर्णानंद में जनसभा अभी प्रस्तावित है। लेकिन अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है। यहां की सभा के लिए कोविड प्रोटोकाल प्राथमिकता पर है। मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग के अलावा डॉक्टरों की टीम रहेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर काशी वासियों को सौगात देने के साथ ही संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में जनसभा करेंगे। इस सभा में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कम से कम लोगों को ही इसमें बुलाने की रणनीति बन रही है। पीएम के आगमन के मद्देनजर शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने सभी विभागों को अलर्ट किया है। अभी पूरा कार्यक्रम पीएमओ को फाइनल करना है। फिर भी प्रशासन अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने में लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि संपूर्णानंद में जनसभा अभी प्रस्तावित है। लेकिन अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है। यहां की सभा के लिए कोविड प्रोटोकाल प्राथमिकता पर है।

मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग के अलावा डॉक्टरों की टीम रहेगी। जानकारी के अनुसार, बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली सभा, काशी विश्वनाथ मंदिर तक के कार्यक्रम को फाइनल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने बीएचयू, संपूर्णानंद का निरीक्षण किया। बीएचयू से रुद्राक्ष के बीच साफ सफाई, सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। आठ महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। संपूर्णानंद के चीफ प्राक्टर प्रो. शैलेश मिश्र ने बताया प्रशासन से अभी कोई पत्र नहीं आया है। कुछ प्रशासनिक अधिकारी यहां आए थे। परिसर का निरीक्षण किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें