प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में नौवीं बार जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र में आठ जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। अब तीसरे कार्यकाल में 18 जून को आ रहे हैं। वहीं, मेहदीगंज गांव में प्रधानमंत्री दूसरी बार जनसभा को संबोधित करेंगे।
दो बार शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही आए थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले के अपने दो कार्यकाल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए थे। वर्ष 2014 में आम चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह से पहले 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आए थे। अपने दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह से पहले 27 मई 2019 को साढ़े चार घंटे के काशी दौरे पर आए थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था और बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में अभिनंदन समारोह को संबोधित किया था। पहली बार ऐसा हुआ कि वे शपथ ग्रहण समारोह के बाद काशी आ रहे हैं।