फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: दिव्यांगों-वृद्धों को पीएम ने दिया गिफ्ट, जानें 9.70 करोड़ किसानों को कैसे मिला लाभ

Sat, 02 Aug 2025 02:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के बनाैली गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को भी लाभान्वित कर रही है।
विज्ञापन
बनाैली गांव में जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से विकास को नया आयाम देने वाली करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी। सावन माह में रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। इसमें दिव्यांगों-वृद्धों को भी उपकरण दिए गए।

विज्ञापन


बनाैली गांव में आयोजित जनसभा के मंच पर पीएम मोदी ने दृष्टि बाधित छात्रा बबली कुमारी को लो विजन चश्म दिया। वहीं, संतोष कुमार पांडेय रग्बी खिलाड़ी को स्पेशल ह्वीलचेयर दिया गया। विकास कुमार पटेल को एक्टिव होल्डिंग ह्वीलचेयर और किशुन को श्रवण यंत्र यानी कान की मशीन दी गई। पीएम ने कहा कि आप सुनकर बताइएगा कि कैसा लग रहा है। इसी क्रम में सीता कुमार पाल को ट्राइ साइकिल भी दी गई।

प्रधानमंत्री ने काशी यात्रा में लगभग 2183.45 करोड़ की 52 योजनाए का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी और विकास की योजनाएं शांमिल हैं। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों और वृद्धों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण भी दिए
विज्ञापन


इसके अलावा देश के अन्नदाताओं को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की गई, जिसमें पूरे देश के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री की बड़ी जनसभा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में प्रस्तावित थी। 

पीएम ने ऑपरेश सिंदूर के बारे में बताया

पीएम मोदी ने 11.26 पर अपना भाषण शुरू किया। नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव से पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत की। कहा कि सावन के पावन महीने में आज हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिले के अवसर मिलल हाै। हम काशी के हर परिवारजन के प्रणाम करत हई। 

मेरे प्यारे किसान भाइयों को विशेष रूप से प्रणाम करता हूं। काशी के जनता जनार्दन तो मेरे विशेष मालिक हैं। आज हम काशी से देशभर के लाखों किसानों से जुड़े रहे हैं। सावन का महीना हो, काशी जैसा पवित्र स्थान हो और देश के किसानों से जुड़ने का अवसर, सबसे बड़ा साैभाग्य होता है। आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, उसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार की पीड़ा, उन बच्चों का दुख, उन बेटियों की वेदना, मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर गया। तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही कामना रहा था कि सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की हिम्मत दे।

पीएम ने कहा कि मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वो भी पूरा हुआ। ये महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। साथियों, इन दिनों जब काशी में गंगा जल लेकर जाते हुए शिवभक्तों की तस्वीरें देखने का अवसर मिल रहा है। काफी सुकून महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन

पीएम मोदी का 51वां दाैरा

सावन माह में हमारे यादव बंधुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। गाैरी केदारेश्वर से कंधे पर गंगाजल लेकर यादव बंधुओं का समूह जब निकलता है तो यह दृश्य कितना मनोरम होता है। पूरी शरीर में कोलाहल भर जाता है। मैंने यह दृश्य देखा, जो अलग और अदभुत भाव पैदा कर रहा था। मेरी भी बहुत इच्छा थी कि सावन के पवित्र महीने में बाबा विश्वनाथ और मार्कंडेय धाम का दर्शन करूं, लेकिन मेरे वहां जाने से महादेव के भक्तों को असुविधा होगी। इसलिए मैं आज यहीं से भोलेनाथ और मां गंगा को प्रणाम कर रहा हूं। हम सेवापुरी के मंच से बाबा मार्कंडेय के भी प्रणाम करत हई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें