फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आएगे PM मोदी: 2500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे साैगात, तैयारियां तेज; इस दिन संघ प्रमुख का भी होगा आगमन

Tue, 01 Apr 2025 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वे बनारस को परियोजनाओं की साैगात देंगे। इसके साथ ही 7-8 अप्रैल को आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी जिले में आ सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Varanas Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच में काशी आएंगे। वह 2500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 600 करोड़ के लोकार्पण और 1900 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। अफसरों ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बिजली निगम से जुड़े करीब 500 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। एयरपोर्ट से रनवे को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले टनल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्ययोजनाएं बनाई जाने लगी हैं। 

इसके साथ ही रिंग रोड के पास ही प्रधानमंत्री की रैली भी तैयारी पार्टी कर रही है। लेकिन स्थान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तय करना है। तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कश्मीरीगंज खोजवां में राम मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसके बाद वह सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक करेंगे और इसी दौरान प्रधानमंत्री के लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी योजनाओं को भी देखेंगे। 
विज्ञापन


उसी दिन वह प्रधानमंत्री के जनसभा की तिथि भी तय कर सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री रोपवे का भी निरीक्षण कर सकते है। इसी को देखते हुए कार्यदाई संस्था ने काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन का काम पूरा करा दिया है। फॉल सीलिंग का काम रह गया है, जिसे अगले एक सप्ताह में पूरा करा लिया जाएग।

विज्ञापन

मोहन भागवत। - फोटो : ANI
तीन अप्रैल को आएंगे संघ प्रमुख, तैयारियां पूरी
संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन अप्रैल को काशी पहुंचेंगे। वह महमूरगंज के निवेदिता शिक्षा सदन में प्रवास करेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन तीन दिनों में संघ प्रमुख कुछ प्रबुद्व लोगों से भेंट करेंगे। शाखा में हिस्सा लेंगे और स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।

काशी प्रवास के बाद संघ प्रमुख सात अप्रैल को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 7-8 अप्रैल को लखनऊ में रहेंगे और फिर कानपुर जाएंगे। इसके बाद वह 30 अप्रैल को काशी में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे। संघ ने कार्यक्रम की रुपरेखा के हिसाब से तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें