आत्मनिर्भर भारत के लिए निरंतर प्रयास: लोकल फॉर वोकल की अपील करते हुए पीएम ने कहा कि हम अभी आजादी के अमृत काल में हैं। हमें यह सोचना होगा कि जब भारत सौ साल की आजादी का उत्सव मनाएगा, तब भारत कैसे देश में बनी चीजों पर गर्व करेगा। ऐसी चीजों को ढूंढ़ें, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इसके बाद सीधे वो काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के लिए क्रूज से ललिता घाट पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा स्नान किया और सूर्य नमस्कार किया। डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। बाबा विश्वनाथ की पूजा करने के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया।