फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में प्रचंड जीत पर पढ़ें, क्या बोले पीएम मोदी

Sun, 12 Mar 2017 12:36 PM IST
amarujala.com/presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होने पर प्रदेशवासियों के प्रति अपना आभार जताया है। बनारस के सभी आठ सीठों पर भाजपा की रिकार्ड जीत हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 'काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन।
विज्ञापन

  काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन। — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2017

  मैं उत्तर प्रदेश की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है। — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2017
विज्ञापन



  Gratitude to the people of India for the continued faith, support and affection for the BJP. This is very humbling & overwhelming. — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2017
प्रदेशभर में आज भाजपा की आंधी चली है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। अभी थोड़ी देर पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपीवासियों के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयामों को छुएगी। गौरतलब है कि भाजपा को उत्तराखंड में भी बहुमत मिला है। यूपी और उत्तराखंड का पीएम कौन होगा इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि रविवार को लखनऊ में पार्टी की बैठक कर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि वाराणसी में भाजपा ने रिकार्ड बनाया है।   ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी ने वाराणसी के सभी सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद वाराणसी मोदीमय हो गया है। हर ओर जश्न का महौल है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें