फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पूर्वांचल दौरा, मिशन 2019 के लिए ओबीसी और दलितों पर नजर

Sun, 15 Jul 2018 11:27 AM IST
विचित्र सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जानकारों की तरह बयां किया पूर्वांचल का पिछड़ापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास तो किया ही, ओबीसी, एमबीसी और दलितों को भाजपा के लिए लुभाने पर रहा। करीब 35 मिनट के भाषण में उन्होंने पूर्वांचल की अहमियत और पिछड़ेपन को इस कदर बयां किया कि मानो वह यहां की रग-रग से वाकिफ हैं। 
विज्ञापन


जिले और पूर्वांचल से जुड़ी तमाम विभूतियों को याद कर यहां के अलग-अलग समाज को भावनात्मक रुप से साधने के प्रयास के साथ-साथ उन्होंने किसानों और बुनकरों पर ज्यादा फोकस किया। खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने पर खासतौर पर केंद्रित किया। बताना नहीं भूले कि सूरज पूरब से ही उगता है। इसलिए जब तक पूर्वांचल का विकास नहीं होगा, तब तक न्यू इंडिया का सपना अधूरा रहेगा। 

पीएम मोदी ने समझाया कि हमारी सरकार देश के, देश के नागरिकों की आवश्यकता को समझते हुए योजना बना रही है। फैसले ले रही है। ऐसे फैसले, जिनका वर्षों से इंतजार था। जिन्हें पहले की सरकारें फाइलों में घुमाती रही, उन फैसलों को लेने का काम भी एनडीए की सरकार ही कर रही है।
विज्ञापन


कहा-हमारा लक्ष्य है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज पर चल सके। उस लक्ष्य को लेकर सरकार योजना बना रही है। केंद्र सरकार के कामों का ही नतीजा है कि पिछले एक साल में जितने लोग ट्रेन के एसी कोच में चले, उससे कहीं ज्यादा विमान में चले।

सपा-बसपा पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों ही दलोें को पूर्वांचल या प्रदेश के लोगों के विकास से इनका कोई सरोकार नहीं था। इनके कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिला। 

डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर नजर

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री की जमकर प्रशंसा की। कहा प्रधानमंत्री के चार साल के शासनकाल में जितना कार्य देश में हुआ है वो उससे पहले नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन रहा है। सभी वर्गों की विकास किया जा रहा है। चार साल के दौरान किसी मंत्री पर भी कोई आरोप नहीं लगे हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे नौ जिलों को लखनऊ से जोड़ेगा। जातीय समीकरण की बात करें तो यूपी के ये इलाके काफी पिछड़े हुए हैं। यहां ओबीसी, एमबीसी और दलितों का बहुमत है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा ने इन्ही जातियों को अपने पक्ष में करने के लिए रैली आयोजित की।

भाजपा के पास आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट है। बाकी सीटों पर पार्टी छह से सात हजार के अंतर से हारी। बसपा को पांच और सपा को चार सीटें मिली। आजमगढ़, मऊ और बलिया में अगड़े की संख्या 10 फीसदी है, जबकि 90 फीसदी आबादी पिछड़े वर्ग की है।

सपा-बसपा के गढ़ में खूब हुए विपक्षियों पर वार

- फोटो : अमर उजाला
मंदुरी हवाई पट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के दौरान पीएम और सीएम दोनों से नाम लिए बगैर सपा और बसपा पर उसी गढ़ में जमकर निशाना साधा। दोनों पाटिर्यों को पूर्वी यूपी के पिछ़डेपन के लिए जिम्मेदार बताया।

यहां तक कहा कि समाजवाद और परिवारवाद के नाम पर सिर्फ यहां के लोगों का जख्म देकर अपनी तिजोरियां भरी गई हैं। सपा-बसपा के गढ़ में प्रधानमंत्री ने पूर्वी यूपी के पिछड़ेपन पर कहा कि यहां बाबा साहेब आंबेडकर और राम मनोहर लोहिया का नाम पर सिर्फ लोगों जख्म देने का काम किया गया है।

दोनों पार्टियों ने क्षेत्र का विकास न कर सिर्फ अपनी तिजोरियों को भरा है। अब भी विकास को रोकने का काम कर रही हैं। सूबे की सरकार अच्छा कार्य कर रही है। विकास के लिए नया माहौल बना है। एक्सप्रेस-वे सूबे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। 

ब्लैक पॉटरी की तारीफ 
 अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने ब्लैक पैटरी की खूब तारीफ की। इससे योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक पॉटरी की गणेश प्रतिमा के रूप में प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कला के तो क्या कहने।

सूबे की सरकार ने माटी कला केंद्र बनाने का फैसला किया है। एक जनपद एक उत्पाद के तहत इसका चयन किया गया है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से ब्लैक पॉटरी और साड़ी उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भी नई नीति बनाई जा रही है। बुनकरों को भी खूब लुभाया। 
 
विज्ञापन

मोदी हो या योगी, आप ही हमारा परिवार हो

rally - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी हो या योगी, हमारा कोई नहीं। आप ही हमारा परिवार हो और आप के सपने ही हमारे सपने हैं, जिन्हें हम मिल कर साकार करेंगे। अपने और सीएम योगी के बारे में यह बात कह कर पीएम मोदी ने जनता को यह बताने का प्रयास किया कि हमारे आगे-पीछे कोई नहीं है।

हम खाली हाथ आये हैं और खाली हाथ ही चले जायेंगे। हमें तो सिर्फ देश और देश वासियों से मतलब है। अब देश की जनता ही उनका परिवार है और इनके सपनों को साकार करना ही उनका का लक्ष्य है। पीएम के संबोधन के पहले सीएम योगी ने भी कुछ ऐसी ही बात अपने भाषण में कहीं थी।

उन्होंने कहा था कि किसी एक जाति धर्म नहीं बल्कि सभी का विकास करना भाजपा और पीएम मोदी का सपना है, जिसे साकार करने में उत्तर प्रदेश की सरकार जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चार साल हो गये लेकिन पीएम क्या इस सरकार के एक मंत्री पर भी अब तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा, जो बड़ी बात है। जबकि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की बात की जाये तो कोई भी सरकार रही हो उसके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के दाग आज भी लगे हुए है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें