फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कई मैदानों का किया निरीक्षण, 16 फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Mon, 27 Jan 2020 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : BJP Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को बनारस आ रहे हैं। इस दौरान वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएमओ ने प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों को एक नई जगह तलाशने के लिए निर्देश दिया है। इस दौरान जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कई जगह निरीक्षण किया।

विज्ञापन


डीएम ने पीएसी ग्राउंड, लंका मैदान, दुर्गा मंदिर वाले मैदान और पंचवटी मैदान का निरीक्षण किया। लंका मैदान निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि मैदान के साथ एक समस्या है कि इसमें रामलीला का चबूतरा है। वहीं ये मैदान रामनगर, मुगलसराय और हाइवे से लगा है। जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक में प्रशासन को फायदा मिलेगा।

पहले पीएसी ग्राउंड सड़क के पास है लेकिन ज्यादा बड़ा नहीं है। इसके बाद उन्होंने लंका मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने दुर्गा मंदिर वाले मैदान को देखा। यह रामनगर क्षेत्र में सबसे बड़ा मैदान है। पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन ने पहले हरहुआ क्षेत्र के वाजिदपुर में सभा करने के लिए सुझाव दिया था। उस सुझाव को प्रधानमंत्री कार्यालय से यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि किसी ऐसे स्थान पर जनसभा के लिए चयन किया जाए जहां पर पहले सभा न हुई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें