फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में जुलूस निकाल रहे सपाईयों को हिरासत में लिया

Sun, 16 Feb 2020 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के विरोध में रविवार को जुलूस निकाल रहे 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को दामोदरदास पोखरे के पास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं को जीप और बसों मे भरकर मुगलसराय कोतवाली ले गई और आगे कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ाव क्षेत्र स्थित गन्ना संस्थान में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक स्थल का उद्घाटन करने आए हुए थे। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध की संभावना को देखते हुए नगर स्थित सपा कार्यालय के पास काफी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था। पुलिस बल के बावजूद सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता कार्यालय से जुलूस लेकर निकल गए।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह पूरी तरह से नाकाम रहे। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में नो एनआरसी, नो सीएए की तख्तियां लिए हुए थे। कार्यकर्ता जिले की उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगा रहे थे। इस दौरान बीच में कई बार कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बाद में दामोदरदास पोखरे के पास आरएएफ की मदद से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और मुगलसराय थाने ले गई।

इन प्रमुख नेताओं को लिया हिरासत में
पीएम की सभा के विरोध में जुलूस निकाल रहे सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,  मनोज सिंह काका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव, खादी ग्रामोद्योग के पूर्व सदस्य संतोष यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चकरु यादव, चंद्रशेखर यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

दौड़ते रहे सपाई, हांफती रही पुलिस
पीएम कार्यक्रम के विरोध में सपा कार्यकर्ताओ को रोकने में पुलिस का दम फूल गया। पुलिस निरीक्षक से लेकर एसआई और सिपाही तक हांफते नजर आए। सपा कार्यालय से निकले कार्यकर्ता आगे-आगे दौड़ रहे थे और पुलिस कार्यकर्ताओ के पीछे पीछे दौड़ रही थी। दामोदरदास पोखरे के पास आरएएफ के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और तब जाकर कार्यकर्ताओ को रोका जा सका।
विज्ञापन



पीएम की सभा का विरोध करने जा रहे अधिवक्ता हिरासत
न्ययालय निर्माण के लिए आमरण अनशन व आंदोलनरत अधिवक्ताओं को सदर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह पीएम की सभा में विरोध के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें