प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जय चौधरी से मिले अनुदान से संस्थान में एक सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को सॉफ्टवेयर विकास, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, आईओटी और डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि संस्थान के पूर्व छात्र के प्रयास को पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा है। जय चौधरी के नाम पर प्रोफेसर चेयर की स्थापना, लेक्चर सीरीज, स्टार्ट अप के लिए अनुदान देने के साथ ही सॉफ्टवेयर इनोवेशन लैब बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री के मन की बात को रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी सुनी। नदेसर स्थित मिंट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, एनपी सिंह, महेन्द्र यादव, सतीश राय, नागेश्वर सिंह, कन्हैया झा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सोनू, रुपेश तिवारी, उपासना त्रिपाठी, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।