फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, बाहुबलियों का खेल खत्म होगा

Tue, 28 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 7
MODI MUKHTAR - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ पहुंचे पीएम मोदी ने बाहुबलियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और बाहुबलियों का खेल खत्म होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यहां कोई भी बाहुबली जब जेल जाता है तो मुस्कराते हुए क्यों जाता है ?
विज्ञापन

2 of 7
mukhtar ansari - फोटो : bbc
पीएम मोदी ने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि यहां जेल गैरकानूनी गतिविधि करने के लिए जेल उनके लिए महल होता है । सारा सुख वैभव जेल में होता है।  जेल में पूरी सुरक्षा होती है।  कोई घटना होती है तो कह देता है कि मैं जेल में हूं।
विज्ञापन

3 of 7
pm modi in mau - फोटो : अमर उजाला
जो लोग जेल में खाना पहुंचाते हैं वो मेरा संदेश पहुंचा देना कि जमाना बदल गया है। 11 मार्च के बाद जेल को जेल बना देंगे। आपके सारे खेल खत्म हो जाएंगे।  कानून व्यवस्‍था की बात करना और ऐसे बाहुबलियों को टिकट देना मजाक नहीं तो क्या है।  फिल्म बाहुबलियों के लिए एक छड़ी ही काफी है।

4 of 7
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
 लोकतंत्र को गुंडागर्दी से दबोचने नहीं दिया जाएगा। भाजपा आम ‌आदमी को सुरक्षित सरकार देगी।  बता दें कि हाल ही में अपनी पार्टी कौमी एकता दल का मायावती की बसपा में विलय करने वाले मुख्तार अंसारी मऊ जिले की की मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं। वह उनकी परंपरागत सीट है।
विज्ञापन

5 of 7
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
यहां से वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके चलते वह लंबे समय से जेल में बंद थे। मुख्तार पर कुल 13 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इन मुकदमे में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित गैंगस्टर आदि के विभिन्न जनपदों के मुकदमे शामिल हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले आज मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका देते हुए दिल्‍ली हाइकोर्ट ने निचली अदालत से उसे मिली पेरोल पर रोक लगा दी। अब बसपा नेता मुख्तार अंसारी आगामी चरणों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिल्‍ली हाइकोर्ट से मुख्तार अंसारी की पेरोल पर रोक लगाने की मांग की थी जो निचली अदालत की ओर से उन्हें चुनाव प्रचार के लिए दी गई थी। जिस पर सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें