फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में स्नातक की छात्रा पर मनबढ़ ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Thu, 07 Jun 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले के रामदासपुर गांव में मनबढ़ युवक ने घर के बाहर सो रही स्नातक की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। छात्रा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 बीती रात रामदासपुर गांव में हुई घटना ने सभी को झकझोर दिया है। शिवशंकर तिवारी की बेटी प्रीती तिवारी (19) बुधवार की रात घर के दरवाजे पर सोई थी। आरोप है कि रात में करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी गांव अरता निवासी युवक अरुण दूबे पुत्र गिरजा शंकर दूबे वहां पहुंचा और प्रीती पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


प्रीती की चीखें सुनकर परिवार वाले और ग्रामीण दौड़े पड़े। लोगों को करीब आता देख आरोपी वहां से भाग गया। परिवार वालों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को सीएचसी गोपीगंज ले गई, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर में प्रीती का ऑपरेशन कर उसे आईसीयू में रखा गया है। वहीं, घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

कोइरौना पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन पूनम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। खबर मिलने पर एएसपी डॉ. संजय कुमार ने मौके पर जाकर छानबीन की। एएसपी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें