आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं
उन्होंने निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। डीएम ने बताया कि प्रशासन का पूरा फोकस बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराने पर है। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जलस्तर व बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने मेयर से भी फोन पर बात कर नगर क्षेत्र में जलभराव और राहत शिविरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आपदा की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधियों और पार्षदों से आपसी समन्वय के साथ धरातल पर सक्रिय रहने को कहा। यह भी कहा कि शहर में कहीं भी जलभराव के हालात न बनें और सड़कों पर गड्ढे न रहें। कूड़े का उठान रोजाना समय से हो, इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। बाढ़ का पानी उतरते ही घाटों पर सफाई प्राथमिकता से कराई जाए।