फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Varanasi : सिगरा स्टेडियम में बोले मोदी, निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है UP

Mon, 21 Oct 2024 08:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिगरा स्टेडियम समेत 380.13 करोड़ की लागत से तैयार 14 परियोजनाएं जनता के हवाले किया। इसके पहले रिंग रोड स्थित हरिहरपुर में निर्मित 90 करोड़ की लागत से तैयार आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय भवन का भी उद्घाटन किया। वहीं 2870 करोड़ की लागत से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में शामिल नए टर्मिनल भवन समेत अन्य कार्य व 4.17 करोड़ की लागत से कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अराजीलाइन में एकडेमिक ब्लाक व गर्ल्स हास्टल निर्माण की नींव भी रखी।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश को खराब सड़कों के लिए ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन आज यह एक्सप्रेसवे राज्य के रूप में जाना जाता है। यूपी में सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। जल्द ही जेवर में एक भव्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो रहा है। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा यूपी निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। इस बार की परियोजनाओं में उप्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग एयरपोर्ट का भी शुभारंभ किया गया है। इन परियोजनाओं से इन राज्यों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जो कहते हैं डंके की चोट पर करते हैं
पीएम ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने का जिक्र किया और कहा कि हम जो कहते हैं, वह डंके की चोट पर करते हैं। इसीलिए जनता भाजपा की सरकार को लगातार आशीर्वाद देती है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। 
विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने का वादा पूरा किया। तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म कर दी। ओबीसी आयोग को सांविधानिक बनाया। गरीबों को दस फीसदी आरक्षण देने का काम किया। अयोध्या एयरपोर्ट का जिक्र करने के बहाने उन्होंने राम मंदिर निर्माण की याद दिलाई। कहा कि आज अयोध्या का भव्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रोजाना रामभक्तों का स्वागत कर रहा है। 

पीएम मोदी बोले... घरे आवे क मौका मिलल ह: प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन भोजपुरी से शुरू किया। उन्होंने कहा कि घरे आवे क मौका मिलल ह। आज चेतगंज में नक्कटैया क मेला भी ह। धनतेरस, दीपावली और छठी मइया क त्योहार आवत ह। आज काशी विकास के पर्व क साक्षी बनत ह। आप सबके बहुत बधाई।

बदलती काशी को दुनिया के लोग देख रहे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्टेडियम में कहा कि आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नए कलेवर के रूप में 10 वर्ष में बदलती काशी को देश-दुनिया के लोग देख रहे हैं। 10 वर्ष में हमने बदलते हुए नए भारत को देखा है। 

भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। रोड, एयर कनेक्टिविटी, वाटर-वे या रेलवे-पब्लिक ट्रांसपोर्ट, नगरीय क्षेत्रों की मेट्रो व रैपिड रेल की सुविधा हो, हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर का आज आधुनिक मॉडल देखने को मिला है। 

दीपावली के पहले प्रधानमंत्री के हाथों काशीवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को 6700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार प्राप्त हो रहा है। 

हरियाणा की जीत पर बधाई दी : मुख्यमंत्री ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर काशीवासियों और प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री के हाथों काशी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास, आगरा में नए एयरपोर्ट का शिलान्यास और सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ है। इसके लिए आभार प्रकट करता हूं। 

मंच पर ये रहे मौजूद : स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मंच पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, गिरीश चंद्र यादव व डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, टी राम, डॉ. अवधेश सिंह, पूनम मौर्य और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व धर्मेंद्र राय मौजूद रहे।

सिगरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
काशी रच रही शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शंकरा आई हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह में कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काशी नित नए कीर्तिमान रच रही है। शंकराचार्य की प्रेरणा से शंकरा आई हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का अभूतपूर्व प्रयास किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से काशी के सेवा व विकास के अभियान में अब नई कड़ी जुड़ी है। कानपुर के बाद अब काशी में शंकरा आई हॉस्पिटल की दूसरी शाखा खुलने से लोगों को लाभ मिलेगा। काशी में 2500 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हुए हैं। पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, बीएचयू में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बीएचयू में 100 बेड का एमसीएच विंग, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 150 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है।

काशी विश्वनाथ धाम की अन्न सेवा के तहत तीन हजार तक पहुंचा भोजन
काशी विश्वनाथ धाम में दो दिन के ट्रायल के बाद अन्न सेवा योजना रविवार से शुरू हो गई। रविवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद पहले दिन तीन हजार लाभार्थियों को अन्न सेवा का लाभ मिला। पहले चरण में संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों को निशुल्क भोजन कराया गया। 

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से संकल्पित भोजन प्रसादम सेवा का औपचारिक शुभारंभ हुआ। भोजन वाहन को रवाना करने से पहले न्यास के सदस्यों ने भोजन की गुणवत्ता और स्वाद का परीक्षण स्वयं किया। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए चैत्र नवरात्र से ही यह सेवा अनवरत चल रही है। 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नाट्यकोटम संस्था के सहयोग से अन्न सेवा योजना शुरू हुई है। पहले चरण में तीन हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया। जम्मू कोठी स्थित रसोईघर की क्षमता को बढ़ाकर अब पांच हजार से छह हजार व्यक्तियों का भोजन एक साथ बनाने की योजना है।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं का भाषण सुनते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पक्की दुकानें मिलीं तो गुमटी दुकानदार हुए खुश
मैदागिन स्थित टाउन हॉल के बाहरी हिस्से में दुकानदारों को स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए गए शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में दुकानें दी गईं। पीएम ने जब वर्चुअली लोकार्पण किया तो यहां मौजूद गुमटी कारोबारियों को दुकानें मिलीं। 40 दुकानें फिलहाल दी गई हैं। बाकी दुकानें जल्द दी जाएंगी। यहां 58 दुकानें हैं। एक ही छत के नीचे 40 दुकानें मिलने के बाद गुमटी दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

दुकानदार गयासुद्दीन ने कहा कि पीएम ने जिस तरह से मैदागिन के दुकानदारों को दुकानें आवंटित की हैं उसी प्रकार अन्य बचे दुकानदारों को भी दुकानें मिल जाए तो बेहतर होगा। आमिन अली ने कहा कि अब पक्की दुकानें मिलने से उनके रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी और उनकी दुकानों पर हर तरह के खरीदार आएंगे। 

286 वेंडर्स को दी दिवाली की सौगात
पीएम ने रविवार को 286 वेंडर्स को दिवाली पर उपहार स्वरूप ठेला सौंपा। पीएम ने सारनाथ में करोड़ों रुपये के परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सारनाथ का विकास हम सबके लिए गौरव की बात है। प्रो पुअर परियोजना परियोजना तहत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग व वीडीए की ओर से वेंडर्स को ठेले दिए गए हैं। ठेला पाने वालों ने इसे पीएम की ओर से दीपावली का उपहार बताया। 

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विश्व पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग व विकास प्राधिकरण की ओर से विकास परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। 90 करोड़ रुपये से यहां सड़क निर्माण के अलावा, जल निकासी, प्रकाश के लिए लैंप और साईनेज लगाया गया है। इससे यहां आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आसानी होगी। बनारस से आने वाले पर्यटकों काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें