प्रधानमंत्री ने जैसे ही यात्री हॉल में प्रवेश किया, वैसे ही पूरे स्टेशन पर हलचल मच गई। कई यात्री जो अन्य प्लेटफार्म पर थे। भागते हुए रेलवे ट्रैक पर कूद गए और ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर सेल्फी लेने में जुट गए। हालांकि इस दौरान ट्रैक खाली था।
खिड़किया घाट पर पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार देर रात 11:20 बजे खिड़किया घाट पहुंचे। घाट पर पर्यटकों के लिहाज से बनने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ दूर तक प्रधानमंत्री ने पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएम के लिए गोल्फ कार्ट लाई गई थी, लेकिन वह उसमें नहीं बैठे। पीएम ने कार्यदायी संस्था और मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से जानकारी ली। पीएम 11:40 बजे खिड़किया घाट से बरेका के लिए रवाना हो गए।
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय पी। हल्का नाश्ता लेने के लगभग दो घंटे बाद उनका काफिला मंडुवाडीह चौराहे से होते हुए लहरतारा से कैंट की तरफ निकल गया।
पीएम के रोड शो से बनारस सहित आसपास के कई जिलों में माहौल उत्सव जैसा हो गया है। मतदान के महापर्व में पीएम की ओर से बनाए गए उत्सवी माहौल का असर भाजपा को बूथों पर दिखने की उम्मीद है। यही कारण है कि दो दिन के प्रचार अभियान में पीएम ने पहले दिन रोड शो से माहौल बनाया है तो अगले दिन जनसभा के जरिए वे अपनी बात भी जनता तक पहुंचाएंगे। प्रचार अभियान के अंतिम क्षणों में पीएम मोदी का यह दांव विपक्ष के सामने बड़ी चुनौती बन सकता है।