फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन से अभिभूत पीएम मोदी ने काशीवासियों को दिया 557 करोड़ का उपहार, देखें एक नजर में

Wed, 19 Sep 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू की जनसभा से पूर्व काशीवासियों के प्यार और दुलार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे दिन मंगलवार को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता को 557.40 करोड़ रुपये का उपहार दिया। एक दिन पूर्व स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने के दौरान काशीवासियों के अभिनंदन से अभिभूत पीएम ने यह उपहार दिया है। इनमें 14वें दौरे पर पीएम 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास किए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी की चौहद्दी गिनाने के साथ साथी जनप्रतिनिधियों को विकास का संदेश दे गए। जन्मदिन पर काशी पहुंचे पीएम ने दूसरे दिन मंगलवार को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में सांसद बनने से लेकर अब तक संसदीय क्षेत्र में हुए विकासयात्रा के बारे में बारी-बारी से बताया।

पीएम ने कहा कि आप हमारे मालिक, हाईकमान हैं और मैं आपका सेवक। आपको मेरे पल-पल और पाई-पाई का हिसाब देना मेरा दायित्व है। पीएम ने आईपीडीएस योजना से शुरुआत की और गैस पाइप लाइन पर बात खत्म की। 
विज्ञापन

 

इनका किया लोकार्पण

- फोटो : amar ujala
शहर में विद्युत सुधार कार्य आईपीडीएस पुरानी काशी- 362 करोड़
इस योजना से 60 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। एटीसी लास में 17.03 प्रतिशत से 9.9 प्रतिशत की कमी आएगी। राजस्व में बढ़ोतरी होगी। बिजली चोरी पर लगाम और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। 

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत
3722 मजरों में बिजली कार्य- 84.61 करोड़
इन मजरों में रहने वाले काशी की जनता के जीवन में विद्युत ऊर्जा की आपूर्ति होगी। 

सिंगल फेज 90 हजार मीटर कार्य- 9.90  करोड़
उपभोक्ता को मीटर सिस्टम से जोड़ने से विद्युत चोरी रोकने में सहायता मिलेगी। रीडिंग आधारित बिलिंग के कारण उपभोक्ता अनावश्यक बिजली खर्च कम होगा। 

33 केवी बेटावर उपकेंद्र निर्माण - 2.80 करोड़
बेटावर से 11 केवी रमना और 11 केवी शूलटंकेश्वर को आपूर्ति की जाएगी। इससे 15 गांव के 4 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 
 
33 केवी के कुरूसातों उपकेंद्र निर्माण - 2.58 करोड़
आराजीलाइन में इस उपकेंद्र से 11 केवी फीडर कुरूसातों और 11 केवी फीडर बरनी पोषित होंगे। इससे 10 गांव के 2200 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 

नागेपुर ग्राम पेयजल योजना - 2.74 करोड़
गांव में 420 घरों में कनेक्शन होगा। प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 70 लीटर शुद्ध पानी मिलेगा। प्रदूषित पेयजल और जलजनित बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। 

अटल इंक्यूबेशन सेंटर के लिए - 20 करोड़
स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया की लांचिंग पीएम ने 16 जनवरी 2016 को की थी। इसके तहत युवाओं के नए इनोवेशन को आयाम मिलेगा। उनकी सोच और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। 

कुंभकारी उद्योग के तहत 260 विद्युत चालित चाक, 26 बलंजर, 26 पग मशीन, 26 आधुनिक भट्टी आवंटन - 98 लाख
इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1000 कामगारों को रोजगार मिलेगा। विद्युत से चलने वाली मिट्टी गूंथने की मशीन, तकनीकी की ताकत से जिन कारीगरों की वर्तमान आय 100 रुपये से तीन गुणा वृद्धि होगी। 

हनी मिशन के तहत 500 मधुमक्खी बाक्स का आवंटन - 53.25 लाख
50 मधुमक्खी पालकों को मधुमक्खी बाक्स दिया गया। इससे शहर उत्पादन बढ़ेगा उच्च गुणवत्ता का शहद उत्पादित होगा। किसानों की आय में वृद्धि होगी। क्षेत्र की फसल की उत्पादकता में 30 प्रतिशत की वृद्धि होगी। 

खादी व सोलर वस्त्र के तहत तीन रेडीबार्प मशीन का आवंटन - 7.50 लाख 
पुरानी पद्धति से खादी उत्पादन में ताना तैयार करने में समय और मेहनत अधिक लगती है। इस मशीन से समय कम लगेगा और ताना अधिक तैयार होगा। आय के साथ खादी उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। 

इन योजनाओं का शिलान्यास

- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना 14.10 करोड़
उद्देश्य, स्वरूप, पारंपरिक ज्ञान एवं विज्ञान के समन्वय में योगदान होगा। वैदिक वागंमय के शिक्षण को आधुनिक ज्ञान विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से समन्वय करना भी केंद्र का लक्ष्य है।  

रीजनल इंस्टीट्यूट आफ आ़फ्थेल्मोलॉजी - 34 करोड़
बीएचयू नेत्र विभाग को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के रूप में उच्च्चीकृत किया जाएगा। यह संस्थान उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सक तैयार करेगा। शोध की गुणवत्ता में सुधार होगा। नेत्र देखभाल के लिए दूर नहीं जाना होगा। 

132 केवी चोलापुर विद्युत उपकेंद्र - 23.08 करोड़ 
आने वाले दिनों में लघु, कुटीर उद्योगों के साथ बनारसी साड़ी, मेट्रो रेल की परियोजनाए प्रस्तावित हैं। निर्बाध विद्युत के लिए फिलहाल सारनाथ का 132 केवी पर निर्भरता है। इसके बनने से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति में व्यवधान नहीं आएगा। 

काशी करे ऐसा आतिथ्य कि हर प्रवासी बन जाए अंबेसडर

- फोटो : amar ujala
विकास से लेकर पर्यटन तक में वाराणसी को विश्व पटल पर पहुंचाने का वादा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशीवासियों से जनसहभागिता की अपील की। जापान, फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत का जिक्र कर काशीवासियों को उनकी मेहमाननवाजी याद दिलाई। फिर बोले, काशी प्रवासियों का ऐसा आतिथ्य करे कि यहां से जाने के बाद हर व्यक्ति यहां का अंबेसडर बनकर लौटे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी के आतिथ्य पर अगले वर्ष जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस पर सभी की निगाहें होंगी। दुनियाभर में बसे भारतीयों का कुंभ काशी में लगने वाला है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां की हैं, लेकिन आप लोगों की आवश्यकता होगी। क्योंकि एक-एक काशीवासी को इसके लिए आगे आना होगा।

काशी की गली गली चौक चौराहों पर बनारस का रंग और संस्कृति नजर आनी चाहिए और साफ सफाई से लेकर अतिथियों के साथ सत्कार में कोई कमी न हो। प्रवासी भारतीय काशी में हुए स्वागत को भूल न पाएं, ताकि बनारस के पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। जापान के प्रधानमंत्री के स्वागत का जिक्र कर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में वे कहीं भी जाते हैं तो काशी के आतिथ्य की चर्चा जरूर करते हैं।
विज्ञापन

ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा ‘बदलता बनारस’

- फोटो : amar ujala
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया तो बदलता बनारस ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया। देर शाम तक ट्विटर यूजर्स ने लगभग 10 हजार से ज्यादा ट्वीट कर पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर खुशी जताई। वहीं, कई ट्विटर यूजर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने गंगा में गिरते नालों, शहर की सफाई की बदहाल स्थिति, दूषित पेयजल आपूर्ति और सड़कों के गड्ढों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी प्रवास के दूसरे दिन बीएचयू एंफीथिएटर में आयोजित सभा से संबंधित 44 मिनट का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट किया।

इसके साथ ही ट्वीट किया ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू मेें 557 करोड़ रुपये की विभिन्न जनोपयोगी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।’ इससे पहले पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंशों को प्रधानमंत्री आफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पीएम मोदी द्वारा किए गए पौधरोपण और विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण की जानकारी ट्वीट कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें