फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में फ्रंटलाइन वर्करों से संवाद: लोगों की मौत पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- कोरोना ने कई अपनों को हमसे छीना

Fri, 21 May 2021 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने काशी के फ्रंटलाइन वर्करों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। प्रधानमंत्री इस दौरान कोरोना से मरने वाले लोगों को याद करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी संवाद करते समय भावुक हो गए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनारस की व्यवस्थाओं की तारीफ कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिकित्सक और फ्रंट लाइन वर्कर को नया मंत्र दिया। अपने संसदीय क्षेत्र के फ्रंट लाइन वर्कर को उन्होंने जहां बीमार, वहीं उपचार की सलाह दी। वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अब हमें 'जहां बीमार, वहीं उपचार' के मंत्र को फॉलो करना है। इसके साथ ही कोरोना की सेकंड वेव में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है। इसी के चलते काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं। यही सुरक्षाकवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है। वहीं, पीएम मोदी संवाद के दौरान भावुक भी हो गए।

विज्ञापन


वाराणसी के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि काशी का सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी को धन्यवाद देता हूं। विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज और अन्य हेल्थ वर्कर्स ने जो काम किया, वो सराहनीय है। कोरोना की दूसरी लहर में हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है।

अपनों को याद करके भावुक हुए पीएम
वर्चुअल संवाद के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में लाएं जागरूकता, मरीजों को भी बचाएं
पीएम मोदी ने कहा कि अभी हमारा फोकस काशी और पूर्वांचल के गांवों को बचाने पर होना चाहिए। इस बार संक्रमण दर भी पहले से कई गुना ज्यादा है, मरीजों को ज्यादा दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ रहा है। इससे हमारे स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव पड़ा है। वाराणसी में कोविड को कंट्रोल करने में सफलता पाई है। अब गावों में भी जागरूकता कर मरीजों को बचाया जाए।

दिमागी बुखार नियंत्रण में योगी सरकार की तारीफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सीएम योगी जब गोरखपुर से सासंद थे, तो उस समय पूर्वांचल में दिमागी बुखार से एक के बाद एक बच्चों की मौत होती थी। संसद में वह बच्चों के लिए रोए थे। दिमागी बुखार से हो रही मौतों ने उन्हें रुला दिया था। पहले की सरकारों से प्रार्थना करते थे कि बच्चों को बचाइए। उन्हें प्रदेश में दिमागी बुखार से बच्चों की चिंता रहती थी। उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता था। जब वह मुख्यमंत्री बने तो भारत सरकार और यूपी सरकार ने मिलकर दिमागी बुखार के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान शुरू किया। जिसमें योगी सरकार काफी सफल हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें