पीएम मोदी ने ओमप्रकाश राजभर को बेटे की शादी की बधाई दी तो नवयुगल को आशीर्वाद भी दिया। उनके आमंत्रण को स्वीकारते हुए धन्यवाद दिया। पीएम ने लिखा कि अरुण और निकिता के विवाह का निमंत्रण पत्र पाकर प्रसन्नता हुई। परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू को नवजीवन के शुभारम्भ की बधाई।
शुभ लग्न की बेला में जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदा बने रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो। इसी कामना के साथ नव दंपती को दीर्घ, सुखद और सौभाग्य पूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष।