फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी के बीच छाता लेकर सुनी मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार को जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान सीर गोवर्धनपुर गांव के काशीपुरम कालोनी रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने 22 लाख की लागत से बनने वाले 225 मीटर सड़क के लोकार्पण करने के बाद लोगों के साथ मन की बात सुनी। पार्टी काशी क्षेत्र के महामंत्री रत्नाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूंदाबादी के बीच छाता लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना से बचाव की अपील से लोगो को जागरूक करते रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और जनता जो सोचती है उसको बुलंदी से कहने का माद्दा प्रधानमंत्री रखते हैं। जनता जो चाहती है उसको करने का हौसला बढ़ाते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पीयूष वर्धन, प्रोफेसर श्री प्रकाश शुक्ला, सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मिलन मौर्या, व्योम ज्ञानपुरी, श्याम भूषण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जबकि भाजपा काशी क्षेत्र संयोजक अनूप जायसवाल के नेतृत्व में गीता मंदिर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
इस दौरान पिछले दिनों गलवान घाटी में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पार्षद राजकुमार यादव, मंगलेश, मनीष चौरसिया, चंदन केसरी, अनूप गुप्ता, प्रदीप चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे। रत्नाकर ने कहा कि कोरोना संकट के बीच अब और अधिक सतर्कता बरतने, 2 गज की दूरी और गमछा के साथ ही सभी भारतवासियों को विपरीत परिस्थिति में प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलते रहने का पीएम ने आवाहन किया है। साथ ही जल के संचय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा,पार्षद सुशील गुप्त, डॉक्टर मन्नू यादव, विवेक, सत्य नारायण यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें