फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस आ सकते हैं पीएम: नवरात्र में देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की रख सकते हैं आधारशिला

Thu, 02 Mar 2023 11:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह तक वाराणसी आने का कार्यक्रम है। प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे परियोजना की आधारशिला रख सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्रीय नवरात्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रख सकते हैं। प्रधानमंत्री के 24 मार्च को काशी आगमन के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वह वाराणसी में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री के आगमन की आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह तक वाराणसी आने का कार्यक्रम है। प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे परियोजना की आधारशिला रख सकते हैं। इसके लिए भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी है। कैंट से गोदौलिया रूट पर ही प्रधानमंत्री बड़ी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। लिहाजा, प्रशासन ने लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करानी शुरू कर दी है।

वाराणसी में रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।
प्रधानमंत्री की जनसभा व शिलान्यास समारोह के लिए थियोसोफिकल सोसाइटी के रथयात्रा स्कूल, काशी विद्यापीठ प्रांगण सहित कई और स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। आयोजन की रुपरेखा भी बनाई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो प्रधानमंत्री करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इससे पहले वे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करने 19 नवंबर 2022 को वाराणसी आए थे।

कैंट से शुरू होगा रोपवे का काम
करीब चार किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने के साथ ही इसका काम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए पेयजल, सीवर, टेलीफोन सहित अन्य लाइन को 15 मार्च तक शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन पर पहला पिलर बनाया जाएगा। इस परियोजना को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

वाराणसी में रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।
तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय समारोह में जुटेंगे देशभर के दिग्गज
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 से 26 मार्च तक विश्व क्षय रोग पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सहित देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी आ सकते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें