फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी जन्मदिन: 17 सितंबर को काशी से वडनगर निकलेंगे 250 बाइकर्स, तय करेंगे 1600 किमी का सफर; तैयारी

Sat, 05 Sep 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक 1600 किलोमीटर की बाइक यात्रा निकाली जाएगी। 17 सितंबर को 250 बाइकर्स बनारस से रवाना होंगे। इन्हें 25-25 के दस समूहों में बांटा जाएगा। यात्रा अलग-अलग जनपदों और राज्यों से होकर वडनगर पहुंचेगी। तैयारियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
काशी में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में काशी से उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर तक 1600 किलोमीटर की बाइक यात्रा निकाली जाएगी। ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ थीम पर आयोजित यात्रा में 17 सितंबर को बनारस से 250 बाइकर्स वडनगर के लिए रवाना होंगे। वहीं, वडनगर से भी बाइक यात्रा निकाली जाएगी, जो दो अक्तूबर को बनारस पहुंचेगी।

विज्ञापन


यात्रा को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे बैठक होगी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेशभर से भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में यात्रा की तैयारियों के साथ मार्ग, पड़ाव, स्वागत कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि और वडनगर को उनकी जन्मभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा का मुख्य संदेश ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि और जन्मभूमि से कर्मभूमि’ रखा गया है। इसके माध्यम से दोनों स्थानों के बीच भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में शामिल 250 बाइकर्स को 25-25 के दस समूहों में बांटा जाएगा। ये सभी समूह अलग-अलग जनपदों और राज्यों से होकर निर्धारित मार्ग के जरिए वडनगर पहुंचेंगे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बाइकर्स के स्वागत की भी तैयारी की जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी जाएगी।

आयोजकों के मुताबिक, यात्रा के दौरान अलग-अलग जनपदों और राज्यों में लोगों से संपर्क भी किया जाएगा। इसके लिए मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम और स्वागत की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन में काशी और उनके जन्मस्थान वडनगर के महत्व को भी सामने रखा जाएगा।

इसी क्रम में वडनगर से भी बाइकर्स का समूह बनारस के लिए रवाना होगा। यह यात्रा विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए दो अक्तूबर को काशी पहुंचेगी। दोनों ओर से निकलने वाली यात्राओं के जरिए काशी और वडनगर के बीच जुड़ाव को प्रदर्शित किया जाएगा। शनिवार की बैठक में यात्रा को अंतिम रूप देने के साथ जिम्मेदारियां तय किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें