फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे बनारस में रहेंगे पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति, जानिए पूरा कार्यक्रम

Thu, 08 Mar 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों 12 मार्च को वाराणसी आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर पीएमओ की ओर से वाराणसी जिला प्रशासन को प्रारंभिक सूचना भेजी गई है। सूचना के तहत दोनों नेता वाराणसी में करीब साढ़े छह घंटे रहेंगे।
विज्ञापन


वह दिन में 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक काशी में रहेंगे। अधिकारियों की मानें तो दोनों नेता बाबतपुर से पहले मिर्जापुर जाएंगे। मिर्जापुर से हेलीकॉप्टर से वह वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल पहुंचेंगे।

पढ़ेंः मार्च में प्रधानमंत्री मोदी संग बनारस आएंगे दो राष्ट्राध्यक्ष  
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी यहां इमैनुअल  मैक्रों को बनारसी हस्तकला की कारीगरी के बारे में बताएंगे। साथ ही उनको बनारसी वस्त्र से जुड़ी कुछ चीजें उपहार दी जाएंगी। यहां से वह डीरेका होते हुए अस्सी घाट जाएंगे।

घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अस्सी घाट से वह नौका विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। ब्रजरामा पैलेस में उनका लंच करने का कार्यक्रम है। यहां से वह नदेसर स्थित होटल गंगेज जाएंगे।

यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद पीएम वाराणसी के पार्टी पदाधिकारियों एवं शहर के प्रबुद्धजनों से मिलने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

सूत्रों की मानें तो पीएम अपने दौरे के दौरान मंडुवाडीह आरओबी का उद्घाटन करने के साथ ही कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम का मिर्जापुर जाने का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है। 
 

मिर्जापुर में सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति

सोलर प्लांट - फोटो : demo
मिर्जापुर जिले के  विजयपुर स्थित दादर कला गांव में 382 एकड़ में 650 करोड़ की लागत से बनकर तैयार सौर ऊर्जा प्लांट में वर्तमान में छह लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन पैदा हो रही है।

संभावना जताई जा रही है कि इस सौर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ आगामी 12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल  मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यदायी संस्था शेष 11 टॉवरों को लगा रही है जबकि पीडब्लूडी हेलीपैड बनाने में जुटा है।

इस प्लांट के चालू होने के बाद जनपद सहित प्रदेश के लोगों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। दादर कला में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट प्रदेश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना बताई जा रही है। इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण नेडा और फ्रैंच कंपनी सोलर डायरेक्ट की ओर से की गई है। इस सौर ऊर्जा प्लांट में 75 मेगावाट बिजली पैदा होगी।

वर्तमान में प्रतिदिन छह लाख यूनिट बिजली तैयार हो रही है जो आपूर्ति नहीं होने की वजह से नष्ट करनी पड़ रही है। इसे पहले नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाएगा। बिजली उत्पादन में प्रति मेगावाट लगभग पांच करोड़ खर्च आने की संभावना है। टॉवर बनने के बाद सोलर प्लांट से जिगना पावर हाउस को सीधे आपूर्ति की जाएगी, जहां से बिजली वितरण अन्य पावर हाउस को किया जाएगा।

जिगना पावर हाउस तक बिजली टॉवर पोल बनाने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। 28 टॉवर बन गए हैं जबकि 11 टॉवर वन भूमि में होने के कारण रुका था। वन विभाग से एनओसी मिलते ही कार्य चालू कर दिया गया है। परियोजना प्रबंधक तुषार कांत मलिक ने बताया कि परियोजना के चालू होने से 75 मेगावाट एसी और 101 मेगावाट डीसी की आपूर्ति होगी। 
विज्ञापन

इस माह बनारस में बढ़ेंगी वीआईपी गतिविधियां

12 मार्च को बनारस आएंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
मार्च महीने में शहर में वीआईपी मूवमेंट बढ़ेगा। फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्रपति के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई केंद्रीय मंत्रियों और सचिवों के भी आने का कार्यक्रम है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन 12 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी आएंगे। उनकी अगवानी के लिए सूबे के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।

इसके बाद जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टेनमायर का भी 22 मार्च को वाराणसी आने का कार्यक्रम है। वाराणसी के अलावा उनका मिर्जापुर जाने का भी कार्यक्रम है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इन वीआईपी दौरों से पहले तैयारियाें का जायजा लेने कई केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार के उच्चाधिकारी यहां आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें