फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति का काशी दौरा, इस होटल में करेंगे लंच

Fri, 09 Mar 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दरभंगा घाट स्थित बृजरमा पैलेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के 12 मार्च के  वाराणसी  दौरे में आंशिक संशोधन किया गया है। प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में बदलाव कर पीएमओ ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों शख्सीयतों को दरभंगा घाट स्थित बृजरमा पैलेस में लंच करना था।
विज्ञापन


अब सुरक्षा कारणों एवं समय कम होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। लंच का कार्यक्रम अब नदेसर स्थित होटल दे गेटवे होटल गंगेज (ताज) में होगा।  कार्यक्रम में और भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो होटल  राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे, जबकि पीएम मोदी होटल से डीरेका चले जाएंगे। डीरेका में लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम एवं जनसभा करने के बाद वह शाम करीब साढ़े पांच बजे डीरेका से हेलीकाप्टर से बाबतपुर पहुंचेंगे और यहां से दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के नौका विहार का कार्यक्रम अस्सी से दशाश्वमेध घाट से बढ़कर खिड़किया घाट तक हो सकता है।  हालांकि इस पर स्थानीय अफसर तैयार नहीं हैं। वह गंगा में ज्यादा दूर की यात्रा कराने के पक्ष में नहीं हैं।

सुरक्षा कारणों के साथ ही उन्हें गंगा में गिरने वाले नालों को भी मैक्रोन और पीएम मोदी की नजर से दूर रखना है। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक दोनों नेता दिन में करीब ग्यारह बजे बाबतपुर से हेलीकाप्टर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल पहुंचेंगे।

यहां से हेलीकाप्टर से डीरेका और फिर वहां से अस्सी घाट जाएंगे। यहां पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह नौका विहार कारते हुए दशाश्वमेध/शीतला घाट जाएंगे। हालांकि अभी दोनों नेताओं का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है। 

घाट पर फ्रांस के राष्ट्रपति देखेंगे नृत्य, संगीत की छटा

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन काशी के घाटों की मनोरम छटा के साथ ही नृत्य संगीत की प्रस्तुतियों का भी आनंद लेंगे। अस्सी से शीतला घाट तक नौका विहार के दौरान अलग-अलग घाटों पर 1500 स्कूली बच्चे नृत्य संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। 

12 मार्च को काशी आ रहे पीएम और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। अस्सी घाट से शीतला घाट के बीच जैन घाट, हनुमान घाट, हरिश्चंद्र घाट समेत प्रमुख घाटों पर नृत्य, गायन और वादन के कार्यक्रम होंगे।

इसमें निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की 100 छात्राएं राजा घाट पर स्वच्छता गीत पर कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। वहीं अन्य विद्यालयों के बच्चे गंगा घाटों पर झंडे लहराकर प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही छात्र उनके स्वागत में होर्डिंग्स भी तैयार करेंगे। ये होर्डिंग्स अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच भाषा में होंगे।  इसकी जिम्मेदारी संस्कृति मंत्रालय की ओर से सीसीआरटी (सेंटर फॉर कल्चरल रिर्सोसेज एंड ट्रेनिंग) द्वारा विद्यालयों में स्थापित 10 व्याख्यान केंद्रों को दी गई है। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने सभी प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन

डीरेका और अस्सी घाट पहुंचे पहुंचे एसपीजी के अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
डीरेका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर डीरेका इंटर कालेज के मैदान पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मैदान पर मंच सहित पंडाल बनाने काम शुरू हो गया है। बुधवार को एसपीजी के आईजी ने तेसवांग नमज्ञाल समेत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। आईजी ने तेसवांग नमज्ञाल एआईजी अनिल कुमार बुधवार की सुबह ही दिल्ली से वाराणसी पहुंचे। 

मैदान पर 56 गुणा 32 का और 8 फीट ऊंचा फायर प्रूफ अर्धचंद्राकार  मंच जर्मन हैंगर तकनीक पर आधारित मंच को तेजी से बनाया जा रहा है। एसपीजी के एआईजी ने मैदान पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर निर्माण की रूपरेखा तैयार की। मंच के ठीक सामने कुल 16 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 625 लोग बैठेंगे। कुल दस हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी।

मैदान में प्रवेश के लिए कुल 5 गेट बनाए जा रहे हैं। मंच के ठीक सामने तीन द्वार होंगे जबकि मंच के दाहिने वीआईपी द्वार व बाएं मीडिया द्वार होगा। मैदान में 200 बाई 200 का जर्मन हैंगर तकनीक पर आधारित पंडाल लगाया जा रहा है। जबकि मंच पर 50 बाई 100 का फायर प्रूफ जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। मंच के पीछे 90 फीट की दूरी पर वीआईपी लोगों के लिए चार शौचालय बनाए जाएंगे।

मंच के पीछे कंट्रोल रूम के अलावा चार स्विस कॉटेज का निर्माण किया जाएगा। सिनेमाहाल मैदान को डीरेका प्रशासन ने कब्जे में लेकर खेलकूद पर प्रतिबंध लगा दिया है। शाम को पहुंचे जिला प्रशासन के लोगों ने मैदान पर तीन हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कुल 3 एच का निशान लगाकर अस्थायी हेलीपैड का रूप दिया। गेस्ट हाउस को रंग रोगन करके चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। डीरेका के बाद एसपीजी के अधिकारी अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें