वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित पोस्टर चस्पा किए जाने से हड़कंप मच गया है। साथ ही पोस्टर में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक भी दिख रहे हैं। यह पोस्टर शहर के बीएचयू गेट, लंका मार्किट, रविन्द्रपुरी, अस्सी, रथयात्रा चौराहे पर लगे दिखे।
जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस सक्रिय हुई। जल्दी ही सभी जगह के विवादित पोस्टर हटा दिए गए।
अरुण पाठक ने अपने सोशल मीडिया वाल पर भी पोस्टरों का वीडियो वायरल किया। मामले की जानकारी होने के बाद भेलुपुर और लंका पुलिस ने पोस्टर को हटवा दिया। बीते शुक्रवार को सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज क्षेत्र में पोस्टर चस्पा किए गए थे। जिसके बाद सुफियान खान की तहरीर पर सिगरा थाने में अरुण पाठक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूर्व में भी कथित नेपाली युवक का सर मुड़वाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
साल 2020 में अस्सी घाट पर एक नेपाली युवक का सर मुड़वाकर उससे जय श्रीराम का उद्घोष करवा कर नेपाल और चीन विरोधी नारेबाजी करवाई थी। इसके बाद भेलुपुर थाना में अरुण पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि अरुण की गिफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे है।