पार्क और कॉलोनी में टहलने निकले तो पकड़ लेगी पुलिस
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जिले में लॉक डाउन घोषित किया गया है। ऐसे में इस दौरान यदि आप सुबह या शाम के समय अपनी कॉलोनी या पार्क में टहलते हुए पाए जाएंगे तो पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को बताया कि लॉक डाउन के दृष्टिगत सुबह और शाम के समय कॉलोनियों और पार्कों में लोगों का टहलना पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।
इसके बावजूद यह देखने में आ रहा है कि जिले की कुछ कॉलोनियों व पार्कों में सुबह और शाम के समय लोग टहल रहे हैं। यह लॉक डाउन का पूरी तरह से उल्लंघन है। लॉक डाउन की अवधि तक जो कोई पार्क या कॉलोनी में सुबह और शाम टहलता हुआ मिलेगा, वह पुलिस की कार्रवाई की जद में आएगा। इसलिए जिले के लोगों से अपील है कि लॉक डाउन की अवधि तक वह अपने घर में ही रहें।