कोरोना वायरस के चलते मास्क पहने लोग
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी वीडियो वायरल होने से परिजन चिंतित
दूसरी ओर कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें मरीज की हालत काफी गंभीर दिख रही है और उसे कोरोना पाजिटिव बताया जा रहा है और कई बार तो यह भी खबर वायरल हुई कि वह मर गया। इस फेक वीडियो और फेक न्यूज से परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित के पिता ने बताया कि बार-बार रिस्तेदारों और परिचितों का फोन आ रहा है और लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं, जबकि मेरा बेटा स्वस्थ हैं और हमारी उससे फोन से लगातार बात हो रही है।
ग्रामीण करते रहे इंतजार
सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी ग्रामीण पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने का इंतजार करते रहे। चितौरा गांव के राजेश राजभर ने बताया कि युवक हमारा पड़ोसी है, वह जबसे दुबई से आया था, खुद को घर में ही आइसोलेट किया था। पूरे गांव के लोग सावधानी बरत रहे हैं। ओदार गांव के प्रधान राजेश पटेल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों की रविवार को जांच हुई थी, जबकि अन्य लोगों की जांच होनी थी लेकिन मेडिकल टीम जांच के लिए नहीं पहुंची।
राजपुर गांव के राजेश मौर्य ने बताया कि हमारे गांव में जांच होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से कोई नहीं आया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा डॉ हरिश्चंद्र मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य टीम उस गांव में जाकर जांच कर रही हैं, जहां कुछ लोग बाहर से आए हैं।