फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीजी ने दिनभर निरीक्षण किया

Wed, 21 Dec 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की टीम स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ मंगलवार को पूरे दिन आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने में जुटी रही। इस दौरान सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर पांच बार मीटिंग हुई।
विज्ञापन


डीरेका, बीएचयू के अलावा एसपीजी और प्रशासन का दल कबीर नगर भी पहुंचा। यहां आईपीडीएस के मॉडल वर्क का प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन कराने की तैयारी है। इस बीच पीएम के कार्यक्रम में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें बुधवार को पास दे दिया जाएंगे।  मंगलवार सुबह आईजी जोन एसके भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी विजय भूषण और डीएम योगेश्वर राम मिश्रा एसपीजी के उच्चाधिकारियों के साथ पहले डीरेका और बीएचयू पहुंचे।

दोनों स्थानों पर सुरक्षा को लेकर बैठक की गई। बैठक में रेलवे से जुड़े अधिकारी और बीएचयू के लोग भी मौजूद थे। दोपहर बाद कमिश्नरी और शाम को रायफल क्लब और फिर देर शाम डीएम के  आवास पर बैठक हुई। बैठक में बाबतपुर से लेकर डीरेका, बीएचयू और कबीर नगर तक सड़क मरम्मत, साफ सफाई और सुरक्षा के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें