फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान से पहले टोल फ्री नंबर लांच करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद शनिवार को दूसरी बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में साथ आएं, देश बनाएं का संदेश देंगे। सदस्यता अभियान में हर वर्ग के पांच-पांच लोगों के साथ पीएम मोदी अपने हाथों प्राथमिक सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 250 लोगों से मिस काल के जरिए सदस्यता से प्रधानमंत्री सामाजिक समरसता का संदेश भी देंगे। सदस्यता अभियान को शुरू करने से पहले पीएम मोदी पार्टी की ओर से जारी किए गए टोलफ्री नंबर को लांच करेंगे। इसके बाद यह नंबर पूरे देश में एक्टिव हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने तीन ट्वीट कर खुद के काशी आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भाजपा के सदस्यता अभियान में काशी में समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए प्रतीक के रूप में हर जाति, धर्म और वर्ग के पांच पांच लोगों को चयनित किया गया है। पीएम के सदस्यता अभियान के दौरान हस्तकला संकुल में पांच कैंप लगाए जाएंगे। पीएम के प्रस्थान के बाद यहां सदस्यता दिलाई जाएगी। 11 अगस्त तक सदस्य बनने वाले सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया में जुटेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि सदस्यता अभियान को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें फार्म, मिस काल और सामूहिक सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके लिए बूथों को तीन भागों ए, बी और सी में विभाजित किया गया है। सी बूथ जिस पर पार्टी कभी नहीं जीती है, वहां जनप्रतिनिधि और प्रदेश पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाएंगे। बी बूथ जिस पर पार्टी कभी जीती और कभी हारी, यहां जिला पदाधिकारी और ए बूथ जहां पार्टी की जीत होती रही है पर बूथ पदाधिकारी सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान के बाद पीएम हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन जाएंगे और वहां से लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया होते हुए मानमंदिर घाट जाएंगे।
इस तरह होगी सदस्यता
पहले दौर में बूथों पर सदस्यता अभियान किया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड काल करके भाजपा की सदस्यता ले सकता है। तय किया गया है कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर उनसे मिस्ड कॉल दिलाएंगे और फिर उनकी सदस्यता का फार्म भरवाएंगे ताकि साथ ही साथ सदस्यता का वेरीफिकेशन भी होता जाए।
विज्ञापन

पांच कैंप से होगी सदस्यता अभियान की शुरुआत
टीएफसी कार्यक्रम प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि सदस्यता अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएम के प्रस्थान के बाद व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीएफसी पर पांच कैंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें