फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: आजमगढ़ में 12052 पात्रों को मिलेगा लाभ, 2700 लाभार्थियों के खाते में पहुंची पहली किस्त; खुशी

Mon, 16 Nov 2026 06:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 12,052 पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ मिलेगा। इनमें से 2700 से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त की धनराशि भेज दी गई है। शेष पात्रों को भी चरणबद्ध तरीके से किस्त जारी की जाएगी। योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आजमगढ़ में 12052 पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ मिलेगा। शासन ने इन लाभार्थियों की सूची जारी कर दी है और स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 2700 से अधिक लाभार्थियों की स्वीकृति पूरी हो चुकी है। उन्हें योजना के तहत पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


स्वीकृत लाभार्थियों के खातों में 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है। ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग द्वारा कुल 9 करोड़ 96 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग, सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेज दी गई है।

शेष लाभार्थियों को यह किस्त स्वीकृति मिलने के बाद भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र दिखाने के बाद दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद अंतिम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे, जिससे कुल 1 लाख 20 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शेष लाभार्थियों को जल्द मिलेगा लाभ

शासन ने प्रथम चरण में 12,052 लाभार्थियों को आवास का लाभ देने का लक्ष्य तय किया है। वर्ष 2016 से 2024 तक 1 लाख 9 हजार 242 पात्र लाभार्थियों को पीएम आवास का लाभ मिल चुका है।

दिसंबर 2024 से पीएम आवास के लिए एक सर्वे किया गया था। इस सर्वे में आवेदकों और सरकारी कर्मचारियों दोनों ने हिस्सा लिया था। सर्वे के दौरान कुल 1 लाख 65 हजार 217 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था। जिला स्तरीय टीम ने सत्यापन के दौरान करीब 50 हजार ऐसे आवेदकों को पाया, जो पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। इसके बाद इन नामों को सूची से हटा दिया गया।

परियोजना निदेशक सच्चिदानंद ने बताया कि सत्यापन के बाद 1 लाख 15 हजार 217 पात्र लाभार्थी बचे हैं, जिन्हें पीएम आवास का लाभ मिलना है। इनमें से 12,052 लाभार्थियों को प्रथम चरण में लाभ दिया जा रहा है। शेष बचे पात्र लाभार्थियों की स्वीकृति भी बहुत जल्द मिल जाएगी। इसके बाद उनके खातों में भी पहली किस्त भेज दी जाएगी। यह प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें