शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर योजना का लाभ दिलाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। शिकायत की जांच में आवास आईडी UP139917644 के अभिलेखों में परिवार के सदस्यों के नाम और दस्तावेज में गंभीर विसंगतियां सामने आईं। अभिलेखों में राजकुमार की पत्नी का नाम रेशमा कुमारी दर्ज था, जबकि मौके पर उसकी पत्नी के रूप में गायत्री देवी का नाम सामने आया। जांच के दौरान आधार और राशन कार्ड का भी सत्यापन कराया गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, आधार कार्ड ऑनलाइन सत्यापन में नॉन-वैलिड पाया गया, जबकि राशन कार्ड को प्रथमदृष्टया फर्जी बताया गया है। इसके अलावा लाभार्थी के परिवार की वास्तविक स्थिति का समुचित सत्यापन किए बिना ही आवास योजना का लाभ दिए जाने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि उपलब्ध अभिलेखों और मौके पर सत्यापन के आधार पर प्रथमदृष्टया आवास गलत लाभार्थी को दिए जाने की पुष्टि हुई है।