फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र के प्रयास को पीएम ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईआईटी बीएचयू के 1980 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र और एक निजी साफ्टवेयर कंपनी के सीईओ जय चौधरी द्वारा संस्था को आर्थिक सहयोग देने के प्रयास की सराहना की। जय चौधरी ने हाल ही में आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन को एक मिलियन यूएस डालर यानि 7.50 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र के इस प्रयास को प्रधानमंत्री ने संस्थान के विकास की दिशा में एक अच्छी पहल बताया। प्रधानमंत्री ने बीएचयू की स्थापना के लिए महामना मदन मोहन मालवीय के प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही मालवीय और महात्मा गांधी को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि महामना ने बीएचयू जैसे संस्थान की स्थापना की, वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात विद्यापीठ की स्थापना की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जय चौधरी से मिले अनुदान से संस्थान में एक साफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को साफ्टवेयर विकास, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, आईओटी और डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

संस्थान के पूर्व छात्र के प्रयास को पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा है। जय चौधरी के नाम पर प्रोफेसर चेयर की स्थापना, लेक्चर सीरीज, स्टार्ट अप के लिए अनुदान देने के साथ ही साफ्टवेयर इनोवेशन लैब बनाया जाएगा।
प्रो. प्रमोद कुमार जैन, निदेशक आईआईटी बीएचयू
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
प्रधानमंत्री के मन की बात को रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी सुनी। नदेसर स्थित मिंट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, एनपी सिंह, महेन्द्र यादव, सतीश राय, नागेश्वर सिंह, कन्हैया झा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सोनू, रुपेश तिवारी, उपासना त्रिपाठी, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें