फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को बनारस आएंगे पीएम मोदी

Sat, 15 Oct 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र में होंगे। इस दौरे में भी पीएम का ठौर डीरेका गेस्ट हाउस ही होगा। वे यहां डीरेका स्टेडियम के मैदान पर सभा भी करेंगे। साथ ही मोदी रवींद्रपुरी स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय भी जाएंगे। लगभग छह महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे पीएम अबकी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने तीसरे गांव का चयन करेंगे। पीएम के दिल्ली दफ्तर से कार्यक्रम स्थलों को लेकर पूछताछ शुरू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को खुफिया विभाग के अधिकारियों ने पीएम के संभावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर ब्यौरा जुटाया। हालांकि प्रशासन के पास पीएम का आरंभिक प्रोटोकाल नहीं आया है और न ही बीजेपी के नेता ही इस बाबत कुछ बता पा रहे हैं। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पीएम के आगमन को लेकर उनके पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय या प्रदेश नेतृत्व से भी फिलहाल इस बाबत कोई जानकारी  नहीं दी गई है।

मालूम हो कि इससे पहले पीएम मोदी एक मई को वाराणसी आए थे। इस दौरान उन्होंने डीरेका मैदान पर ई-रिक्शा बांटने के साथ ही अस्सी घाट पर ई- बोट का वितरण किया था। ज्ञान प्रवाह का दौरा करने के साथ ही पीएम अस्सी घाट पर आयोजित शाम-ए-बनारस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें