फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनुमा मौसम और ईद की तैयारियां शबाब पर

Mon, 04 Jul 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ईद
विज्ञापन
 खुशनुमा मौसम के साथ ईद की तैयारियां अब पूरे शबाब पर हैं। ईद को महज दो दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में ईद की खरीदारी अब जोरों पर हैं। हालांकि ईद की तैयारियां तो रमजान के साथ ही शुरू हो जाती हैं जो रमजान के आखिरी दिन ही पूरी होती है। चाहे वो कपड़ों की खरीदारी हो या फिर घर को सजाने संवारने का समान। दालमंडी से लेकर गोदौलिया, दशाश्वमेध, गुरुबाग समेत शहर के तमाम शॉपिंग मॉल और स्टोर्स में इस वक्त ईद की खरीदारी जोरों पर हो रही हैं। सोने पे सुहागा ये है कि
विज्ञापन

इस दौरान ब्रांडेड शोरूम पर ऑफर का भी फायदा लोगों को खूब मिल रहा है।

ईद पर कपड़ों से लेकर फुटवियर, ज्वेलरी, होम फर्निशिंग आदि तक की खरीदारी होती है। इस वक्त महिलाएं कपड़ों के साथ ही मैचिंग ज्वेलरी, सैंडल वगैरह की खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस साल लेडीज फैशन में डिजाइनर कुर्ती व प्लाजो का फैशन छाया हुआ है। उधर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए जींस-शर्ट, टी-शर्ट के अलावा शेरवानी और कुर्तों की भी खूब क्रेज है। सदरी से लेकर जैकेट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा रंग बिरंगी दमिश्क, ओमान, तुर्की की टोपियां भी पहली पसंद बनी हुई हैं। उधर दालमंडी, नई सड़क के अलावा मदनपुरा, बजरडीहा, बड़ी बाजार जैसे मुस्लिम इलाकों में लगी अस्थाई दुकानों पर रात रात भर ईद की खरीदारी हो रही है।

ईद की खुशियां तो सेवई की चाशनी में घुलकर और भी मीठी हो जाती हैं। यही वजह है कि ईद की मिठास को दोगुना करने और मेहमाननवाजी के लिए सेवइयों की खरीदारी जोर शोर से हो रही है। बाजार में बिकने वाली रुमाली सेवईं की ज्यादा डिमांड है। मैदे की बनी ये सेवईं बहुत महीन होती है जिसे चाशनी में बनाया जाता है। इसकी कीमत 50 रुपये से लेकर 60 रुपये है। इसके अलावा किमामी और चाशनी वाली सेवईं की डिमांड भी पूर्वांचल भर में है। इसके अलावा सेवइयों के आकर्षक गिफ्ट पैक भी बाजार में मिल रहे हैं जो कि 100 से 150 रुपये किलो तक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें