जनपद स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-11 बालिका वर्ग आदिशक्ति पाण्डेय ने वैष्णवी को हराकर गोल्ड मेडल किया। अण्डर-11 बालक वर्ग शौर्य यादव ने निमित सिंह को हराकर, प्रतीक कुमार ने राजदीप सिंह को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 14 वर्ष बालक वर्ग लक्ष्य केसरी ने अंश तिवारी को, श्रेयांश जायसवाल ने आदर्श सिंह को हराकर फाइनल में जगह बनाया।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सेवापुरी ने भेलूपुर को 17-7 से पराजित किया। जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400मी. में युवराज शर्मा, नितेश चादव,कृतार्थ गुप्ता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अफरून, चाहत पटेल, फलक ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 18+ महिला वर्ग में 40+ मी. दौड़ में सुमन पाल, कुमकुम पाल, सुमन बिंद ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग 40+ मी. में पवन कुमार, आयुष यादव, यश मौर्या ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मी. रेस का शुभारंभ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और मेयर अशोक तिवारी ने 800मी. रेस का शुभारम्भ गनफायर करके किया गया।