फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बंदरों का उत्पात, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया। इससे कई यात्री गिर गए और दो महिलाओं को बंदरों ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया। दरअसल, स्टेशन पर नगर निगम की टीम बंदरों को पकड़ने गई थी। छह बंदरों को पकड़कर पिंजड़े में रखा तो 20-30 बंदरों के झुंड ने टीम को घेर लिया।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन निदेशक कार्यालय के सामने बंदरों के उत्पात मचाने से मची अफरा-तफरी में कई यात्री जख्मी हुए। इस बीच भागने में गाजीपुर का श्रवण रेलवे ट्रैक पर गिर गए। संयोग रहा कि कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। सीढ़ी से उतर रहीं पीलीकोठी की शकीला, अनीष को भी बंदरों ने घायल कर दिया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन निदेशक आफिस से लेकर पार्सल हाल की ओर कोई यात्री नहीं गया। बता दें कि कैंट रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बंदरों के उत्पात से रेल प्रशासन भी त्रस्त है, आए दिन रेल यात्रियों को बंदर निशाना बना रहे हैं। इसके चलते बंदरों को पकड़ने के लिए दोपहर में करीब 1 बजे नगर निगम की टीम पिंजरा लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें