फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के सामने तय होगा वाराणसी के विकास का खाका, पांच मई को प्रेजेंटेशन

Tue, 02 May 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 काशी को स्मार्ट सिटी बनाने की पहल तेज हो गई है। पांच मई को लखनऊ में इस संबंध में अहम बैठक होगी। इसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मेयर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए चयनित तीन कंसलटेंट कंपनियां भी अपने प्रेजेंटेशन देंगी।
काशी को स्मार्ट बनाने के लिए चुनी गई आईटी क्षेत्र की कंपनी ग्रांट थारटन इंडिया लि., संसाधन के क्षेत्र में लखनऊ की कंपनी रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज और धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में कंपनी एएनबी अपना-अपना प्रेजेंटेशन करेंगी।

तीनों कंपनियों के कंसलटेंट बताएंगे कि वे पुरातन शहर को कैसे विकसित करेंगे। इस बैठक में वाराणसी के अलावा मथुरा और लखनऊ के  विकास का भी खाका तैयार होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी की घोषणा के बाद से ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय पीएम के संसदीय क्षेत्र को चमकाने का प्रयास कर रहा है।

कई बार केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों का दौरा भी हो चुका है। काशी को स्मार्ट बनाने के लिए 2520 करोड़ रुपये का विजन प्लान तैयार किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

निगम की स्वच्छता परीक्षा का परिणाम चार को

काशी
स्मार्ट सिटी के बाद काशी को स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए हुए स्वच्छता सर्वे का परिणाम चार मई को आएगा।

सर्वे रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम की परीक्षा का परिणाम भी आ जाएगा। बता दें कि तीन से पांच फरवरी तक केंद्रीय टीम ने स्वच्छता सर्वे किया था। पिछले साल बनारस की काफी खराब रैंकिंग आई थी और 69वां स्थान मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें