फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवाओं का दुबई में प्लेसमेंट: वाराणसी एयरपोर्ट से तीनों रवाना, इस सैलरी पैकेज पर हुआ सेलेक्शन

Fri, 09 Dec 2022 01:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईटीआई करौंदी में संचालित होने वाले एसआईआईसी से जिन तीन युवाओं का दुबई में प्लेसमेंट हुआ उनमें आजमगढ़ के रितेश शर्मा, वाराणसी के शुभम शर्मा और बिहार के मसूद आलम शामिल हैं। वाराणसी के शुभम ने बताया कि 45 हजार रुपये पर उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
तीन युवाओं का दुबई में हुआ प्लेसमेंट: वाराणसी एयरपोर्ट से तीनों को भेजा गया दुबई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एसआईआईसी) से तीन युवाओं का दुबई में प्लेसमेंट हुआ। तीनों चयनित युवाओं को बुधवार को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई भेजा गया। युवाओं में नौकरी को लेकर काफी उत्साह है। वहीं उड़ान से पहले सेंटर की ओर से विदेश मंत्रालय के मापदंडों के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया।

विज्ञापन

आईटीआई करौंदी में संचालित होने वाले एसआईआईसी से जिन तीन युवाओं का दुबई में प्लेसमेंट हुआ उनमें आजमगढ़ के रितेश शर्मा, वाराणसी के शुभम शर्मा और बिहार के मसूद आलम शामिल हैं। वाराणसी के शुभम ने बताया कि 45 हजार रुपये पर उनका चयन हुआ है। इससे उनके परिवार की स्थिति और बेहतर होगी। आजमगढ़ के रितेश अपने परिवार में विदेश जाने वाले पहले सदस्य हैं। उनका बचपन से ही विदेश जाने का सपना था। उन्होंने बताया उनके साथ ही परिवार का भी सपना पूरा हो गया। बिहार के मसूद आलम ने बताया कि दुबई में अच्छे पोस्ट पर चयन हुआ है। इससे काफी उत्साह है। इस दौरान सेंट्रल मैनेजर अमित कुमार ने युवाओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें